Barabanki News: उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में सरयू नदी पर एक नया सिक्स लेन पुल बनने जा रहा है. NHAI ने पुल निर्माण के लिए हाइड्रोलिक सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया है. सरयू नदी के हाइड्रोलॉजिकल स्थिति का अध्ययन करने के लिए आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ इंजीनियरों की एक टीम मौके पर पहुंचकर विस्तृत तकनीकी जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT
दिल्ली से पहुंची यह टीम नदी की चौड़ाई, गहराई, जल प्रवाह और मिट्टी की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं का अध्ययन करेगी. सर्वेक्षण की रिपोर्ट के आधार पर पुल की रूपरेखा और डिजाइन को अंतिम रूप दिया जाएगा. इस नए पुल के बनने से क्षेत्र के लोगों को विकास की नई रफ्तार और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.
IIT रुड़की की टीम करेगी सर्वे
इस पुल के निर्माण के लिए दिल्ली से आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ इंजीनियरों की एक टीम मौके पर पहुंच गई है. यह विशेषज्ञ टीम NHAI के सहयोग से सरयू नदी की चौड़ाई, गहराई, जल प्रवाह और अन्य तकनीकी मानकों का बारीकी से अध्ययन कर रही है. इस विस्तृत सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रस्तावित पुल के लिए एक वैज्ञानिक और तकनीकी रूप से उपयुक्त डिजाइन तैयार करना है.
सर्वे के आधार पर बनेगा डिजाइन
यह नया और आधुनिक पुल रामनगर थाना क्षेत्र में बनाया जा रहा है. आईआईटी रुड़की की यह टीम तकनीकी सर्वेक्षण को जो भी आंकड़े देगी, उन्हीं आंकड़ों के आधार पर पुल की रूपरेखा और इसके डिजाइन को तैयार किया जाएगा. NHAI यह सर्वेक्षण पुल के निर्माण में सुरक्षा, मजबूती और लंबे समय तक पुल की उपयोगिता के लिए करवा रही है.
क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति
NHAI का मुख्य उद्देश्य इस पूरे क्षेत्र में एक सुरक्षित, मजबूत और आधुनिक पुल का विकास करना है. इस प्रस्तावित पुल के बन जाने से न सिर्फ क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार मिलेगी, बल्कि लोगों का आना-जााना भी बेहद सुगम और असान हो जाएगा. इससे स्थानीय निवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी का सीधा लाभ प्राप्त होगा. NHAI इस परियोजना के सभी चरणों में उच्चतम तकनीकी मानकों का पालन कर रही है.
ADVERTISEMENT










