नोएडा में ये कहां एक पर एक बोतल फ्री शराब बेचने लगे ठेके वाले! लोगों में मच गई खूब खरीदने की होड़

भूपेंद्र चौधरी

• 05:59 PM • 25 Mar 2025

अगर आप शराब के शौकीन हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है. नोएडा की कुछ शराब दुकानों पर ‘एक के साथ एक फ्री’ का ऑफर दिया जा रहा है.

UP Tak
Google CTA

Noida News: शराब के शौकीनों के लिए नोएडा में एक शानदार मौका सामने आया है! वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले कुछ शराब दुकानों ने ‘एक के साथ एक फ्री’ का लुभावना ऑफर शुरू किया है, जिसके चलते ठेकों के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है. यह ऑफर सुनते ही ग्राहक न सिर्फ बोतलें, बल्कि पूरी पेटियां खरीदने के लिए दौड़ पड़े हैं. अगर आप भी इस डील का फायदा उठाना चाहते हैं, तो जल्दी करें, क्योंकि यह मौका 31 मार्च की रात 12 बजे तक ही सीमित है.

यह भी पढ़ें...

स्टॉक खत्म करने की जल्दबाजी

उत्तर प्रदेश में एक्साइज विभाग का वित्तीय वर्ष 31 मार्च को खत्म होता है. नियमों के तहत, शराब ठेकेदारों को इस तारीख की मध्यरात्रि तक अपना पूरा स्टॉक बेचना जरूरी है. अगर स्टॉक बच गया, तो उसे सरकारी खाते में जमा करना होगा और उसकी बिक्री पर रोक लग जाएगी. इसी दबाव में दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए शानदार ऑफर लेकर आए हैं. नोएडा के सेक्टर-18 और कुछ अन्य इलाकों में यह छूट खास तौर पर देखी जा रही है.

ठेकों पर ग्राहकों का हुजूम

‘एक के साथ एक फ्री’ का ऑफर पहले दिल्ली में चर्चा में रहा था. लेकिन अब नोएडा में भी यह ट्रेंड जोर पकड़ चुका है. सेक्टर-18 की शराब दुकानों पर लोग बोतलें और पेटियां खरीदते नजर आए. भीड़ इतनी ज्यादा है कि दुकानों के बाहर कतारें लग गई हैं. ग्राहक इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहते. क्योंकि यह ऑफर सस्ते में ज्यादा शराब खरीदने का शानदार अवसर दे रहा है.

सभी दुकानों पर नहीं ऑफर

हालांकि यह डील हर शराब दुकान पर उपलब्ध नहीं है. एक्साइज विभाग ने साफ किया कि यह ठेकेदारों का निजी फैसला है जिसका मकसद स्टॉक को जल्द खत्म करना है. सिर्फ चुनिंदा दुकानें ही यह छूट दे रही हैं. इसलिए अगर आप इसका फायदा उठाना चाहते हैं, तो पहले अपनी नजदीकी दुकान पर ऑफर की जानकारी ले लें.