70 किमी/घंटा की हवाएं, भारी बारिश और तूफान…IMD ने नोएडा समेत पूरे यूपी को लेकर अब क्या बड़ा अलर्ट जारी किया?

यूपी तक

• 03:34 PM • 02 Jun 2025

UP News: नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे उत्तर प्रदेश को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 2 से 3 दिन तक यूपी में काफी खराब मौसम रह सकता है. 2 से 3 जून के बीच मौसम चौंका सकता है.

UP Weather, UP Weather Update, Noida Weather, Noida News, Noida Weather Update, IMD, IMD Update, imd alert, imd alert in Noida, Uttar Pradesh weather alert, June 2 IMD alert, thunderstorm in UP, lightning alert UP

UP Weather Update

Google CTA

UP News: दिल्ली एनसीआर समेत नोएडा, गाजियाबाद  में रहने वाले लोगों के लिए मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि इन शहरों और क्षेत्रों में आज यानी 2 जून की शाम बेहद तूफानी रहने वाली है. मौसम विभाग ने साफ कहा है कि दिल्ली एनसीआर समेत गाजियाबाद, नोएडा में तूफानी शाम तैयार हो रही है.

यह भी पढ़ें...

इसी के साथ मौसम विभाग ने आने वाले 2 से 3 दिनों के लिए मौसम को लेकर बेहद अहम जानकारी दी है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 2 से 3 दिन उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों का मौसम काफी खराब रहने वाला है. इस दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों के दौरान गरज और बिजली के साथ भारी बारिश और तेज हवा चल सकती हैं. 

यूपी में पड़ेगी भारी बारिश 

आईएमडी की माने तो 2 और 3 जून के दौरान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली में भारी बारिश के साथ बिजली कड़क सकती है और इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी के सभी इलाके इसकी चपेट में हैं.

70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 2 से 3 जून के दौरान उत्तर प्रदेश (खासकर पश्चिम यूपी) समेत दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. ये हवाएं 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार कर पहुंच सकती हैं.