ग्रेटर नोएडा में LLB छात्र सज्जन भाटी को गोलियों से भून दिया गया, ये निकले असली आरोपी

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा के साकीपुर में नाली के कचरे को लेकर हुए विवाद में एलएलबी छात्र की हत्या. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी मंगेश उर्फ टिल्लू को गिरफ्तार किया.

Greater Noida Crime News

अरुण त्यागी

• 03:29 PM • 06 May 2026

follow google news

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा में नाली के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. यहां 25 साल के एक एलएलबी छात्र की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. इस सनसनीखेज वारदात के महज 6 घंटे के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. 

यह भी पढ़ें...

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के साकीपुर गांव में देर रात एक बड़ी वारदात सामने आई. यहां साजन भाटी नाम के युवक की पुराने विवाद में प्री-प्लानिंग के तहत हत्या कर दी गई. परिजनों का आरोप है कि साजन को बिल्कुल किसी प्रोफेशनल शूटर की तरह निशाना बनाया गया. मृतक के भाई ने बताया कि हत्या पूरी तरह प्री-प्लानिंग के साथ की गई. आरोपियों ने पहले उकसाया, गाली-गलौज की और फिर बिना बात किए तीन-चार गोलियां उतार दीं. ताबड़तोड़ फायरिंग की वजह से साजन भाटी की मौके पर ही मौत हो गई. 25 वर्षीय साजन भाटी एलएलबी का छात्र था और घटना के वक्त अपने दोस्त की शादी से वापस लौट रहा था. 

विवाद की वजह नाली का कचरा है क्या?

पुलिस जांच और परिजनों के मुताबिक, इस भीषण हत्याकांड की वजह बेहद मामूली थी. बताया गया कि एक दिन पहले दोनों पक्षों के बीच नाली के कूड़े को जलाने को लेकर कहासुनी और विवाद हुआ था. पुलिस के अनुसार, साजन जब घर लौट रहा था, तभी उसके पड़ोसी किलू भाटी उर्फ मंगेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर ललकारा और फायरिंग शुरू कर दी. 

6 घंटे में पुलिस का इंसाफ, मुख्य आरोपी ढेर

वारदात के बाद पुलिस एक्शन में आई और सुबह तड़के ही आरोपियों के साथ मुठभेड़ हो गई. चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध i20 कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन सवार जंगल की ओर भागकर फायरिंग करने लगे. जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी मंगेश उर्फ टिल्लू के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध पिस्तौल, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई i20 कार बरामद कर ली है. फिलहाल, पुलिस फरार दूसरे आरोपी की तलाश में जंगल में कॉम्बिंग कर रही है. सरेआम हुई इस हत्या ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. 

ये भी पढ़ें:साजिशी सिपाही का 'टाइम पास' वाला सच... 5 साल के जिस्मानी रिश्ते के बाद कहने लगा- 'शिकायत की तो पूरा घर फंसा दूंगा'