Fatehpur Mandi Bhav Today: फल-सब्जियों की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, लोगों की थाली से गायब हुआ स्वाद, जानिए फतेहपुर का भाव

Fatehpur Mandi Rate Today: फतेहपुर में फल और सब्जियों के दाम लगातार बढ़ने से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है. प्याज, टमाटर और हरी सब्जियां महंगी होने से लोग कम खरीदारी कर रहे हैं. व्यापारियों का कहना है कि कम उत्पादन और परिवहन लागत बढ़ने से कीमतों में और इजाफा हो सकता है.

फल-सब्जियों की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, लोगों की थाली से गायब हुआ स्वाद, जानिए फतेहपुर का भाव

फल-सब्जियों की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, लोगों की थाली से गायब हुआ स्वाद, जानिए फतेहपुर का भाव

Newzo

• 12:40 PM • 01 Jul 2026

follow google news

Fatehpur News: जनपद में फल और सब्जियों की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. महंगाई का असर अब सीधे लोगों की थाली पर दिखाई देने लगा है. जहां एक ओर मौसमी फलों के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं आलू, प्याज, टमाटर और हरी सब्जियां भी आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं. 

यह भी पढ़ें...

बाजार में कई फलों के दाम 250 से 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं प्याज, जो कभी 10 रुपये किलो बिकता था, अब करीब 50 रुपये प्रति किलो मिल रहा है. पालक, परवल, कुंदरू सहित अन्य हरी सब्जियों की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में लोग जरूरत भर की ही खरीदारी कर रहे हैं और कई परिवारों ने हरी सब्जियां खरीदना भी कम कर दिया है. 

गृहिणी पारुल गुप्ता, ममता सचान, सुमित्रा, राखी, अंजू वर्मा, सुरेखा गुप्ता और अनुष्का रत्न ने बताया कि लगातार बढ़ती महंगाई ने रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है, उनका कहना है कि अब फल और सब्जियां खरीदना पहले की तुलना में काफी मुश्किल हो गया है. सीजन का आम भी आम लोगों की पहुंच से दूर होता नजर आ रहा है. ऐसे में कई परिवार सब्जियों के बजाय दालों पर अधिक निर्भर हो रहे हैं. 

सब्जी विक्रेता अमन कुशवाहा ने बताया कि बारिश की कमी और स्थानीय स्तर पर कम उत्पादन के कारण सब्जियों के दाम बढ़े हैं. टमाटर और लहसुन जैसे उत्पाद दूसरे राज्यों से आने के कारण परिवहन लागत भी कीमतों को प्रभावित कर रही है. उन्होंने कहा कि यदि आने वाले दिनों में पर्याप्त बारिश नहीं हुई तो महंगाई और बढ़ सकती है. 

व्यापारियों का कहना है कि महंगाई का असर उनकी बिक्री पर भी साफ दिखाई दे रहा है. 
ग्राहक पहले की तुलना में कम मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं, जिससे रोजाना की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है.