Fatehpur News: रोज बदल रहे सोने-चांदी के भाव से ग्राहक असमंजस में, फतेहपुर का सर्राफा कारोबार सुस्त

Fatehpur Business News: सोना-चांदी के दाम घटने के बावजूद फतेहपुर के सर्राफा बाजार में खरीदारी नहीं बढ़ी. रोज बदल रहे भावों से ग्राहक असमंजस में हैं और कीमतें और घटने का इंतजार कर रहे हैं. व्यापारियों का मानना है कि विवाह सीजन और बाजार में स्थिरता आने के बाद कारोबार में फिर से तेजी लौट सकती है.

रोज बदल रहे सोने-चांदी के भाव से ग्राहक असमंजस में, फतेहपुर का सर्राफा कारोबार सुस्त

रोज बदल रहे सोने-चांदी के भाव से ग्राहक असमंजस में, फतेहपुर का सर्राफा कारोबार सुस्त

Newzo

• 11:03 AM • 27 Jun 2026

follow google news

Fatehpur News:  सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के बावजूद फतेहपुर का सर्राफा बाजार सुस्त बना हुआ है. व्यापारियों को उम्मीद थी कि दाम कम होने से खरीदार बाजार की ओर लौटेंगे, लेकिन रोजाना बदलते भावों के कारण ग्राहक अभी भी खरीदारी से दूरी बनाए हुए हैं. अधिकांश लोग सोने की कीमत एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आने की उम्मीद में इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

शनिवार को बाजार खुलने के साथ ही सोना और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई. चांदी का भाव 1,21,600 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. इसके बावजूद बाजार में खरीदारी का माहौल नहीं बन सका और सर्राफा बाजार में ग्राहकों की संख्या बेहद कम रही. सर्राफा व्यवसायी विष्णु ओमर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का सीधा असर स्थानीय बाजार पर पड़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि जब तक सोना-चांदी के भाव स्थिर नहीं होंगे, तब तक ग्राहक खरीदारी को लेकर असमंजस में रहेंगे. उनका मानना है कि आगामी सहालग (विवाह सीजन) शुरू होने और बाजार में स्थिरता आने के बाद सर्राफा बाजार में फिर से रौनक लौटने की उम्मीद है.

वहीं अन्य व्यापारियों का कहना है कि वर्तमान समय में सोना और चांदी के भाव पूरी तरह वैश्विक बाजार के रुख पर निर्भर हैं, इसलिए कीमतों में रोजाना हो रहे बदलाव का असर स्थानीय कारोबार पर साफ दिखाई दे रहा है.