Fatehpur Weather News: जून का अंतिम सप्ताह चल रहा है, लेकिन मौसम के तेवर अब भी बेहद कड़े बने हुए हैं. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार जारी है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कें और बाजार सूने नजर आ रहे हैं.
ADVERTISEMENT
मौसम विभाग के अनुसार जिले में आज के दिन अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. साथ ही लू (हीटवेव) का प्रभाव भी बना रहेगा. हालांकि जून माह के अंतिम दिनों में मौसम में कुछ बदलाव और आंशिक राहत मिलने के संकेत दिए गए हैं.
धान की फसल पर भीषण गर्मी का असर
भीषण गर्मी का असर कृषि पर भी पड़ने लगा है. विशेष रूप से धान की फसल पर इसका सीधा प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है. पर्याप्त वर्षा न होने और लगातार बढ़ते तापमान से खेतों में नमी कम हो रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो धान की रोपाई और फसल उत्पादन प्रभावित हो सकता है.
अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचे : स्वास्थ्य विशेषज्ञ
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा कि लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है. वहीं किसान भी अब मानसून की अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिससे खेती को राहत मिल सके.
ADVERTISEMENT










