Fatehpur News: बेटे का हत्यारा पिता गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद में हुई थी सनसनीखेज वारदात

Fatehpur Crime News: फतेहपुर में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना में बहू भी घायल हुई थी. पुलिस मामले की जांच करते हुए अन्य आरोपियों की भूमिका और घटना में प्रयुक्त हथियार की भी पड़ताल कर रही है.

बेटे की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद में हुई थी सनसनीखेज वारदात

बेटे की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद में हुई थी सनसनीखेज वारदात

Newzo

• 03:48 PM • 26 Jun 2026

follow google news

Fatehpur News: बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में पुत्र की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. वारदात के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी रामखेलावन वर्मा उर्फ रामविलास वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें...

क्या था पूरा मामला

गौरतलब है कि बुधवार को पारिवारिक विवाद के दौरान रामखेलावन वर्मा ने अपनी लाइसेंसी दो नाली बंदूक से पुत्र अवनीश वर्मा और बहू प्रियंका उर्फ मनीषा वर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उपचार के दौरान अवनीश वर्मा की मौत हो गई, जबकि बहू का उपचार जारी है.

इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था. मृतक के साले प्रदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रामखेलावन वर्मा उर्फ रामविलास वर्मा सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी.

गुरुवार को पुलिस निगरानी में मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया. इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक, घटना के कारणों तथा अन्य आरोपियों की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है.