Fatehpur News: दर्दनाक हादसा, मुख्यमंत्री की जनसभा में वीआईपी ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत

Newzo

• 01:40 PM • 25 Jul 2026

Fatehpur Accident News: फतेहपुर में मुख्यमंत्री की जनसभा की वीआईपी ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. हसवा के पास हुए हादसे से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी.

दर्दनाक हादसा, मुख्यमंत्री की जनसभा में वीआईपी ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत

दर्दनाक हादसा, मुख्यमंत्री की जनसभा में वीआईपी ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत

Google CTA

Fatehpur News: फतेहपुर जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में वीआईपी ड्यूटी के लिए थाना धाता से फतेहपुर आ रहे हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई.

यह भी पढ़ें...

 शनिवार सुबह करीब सात बजे हसवा के पास हुए हादसे में हेड कांस्टेबल रामप्रवेश यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल रामप्रवेश यादव थाना धाता में तैनात थे. मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर उनकी फतेहपुर में वीआईपी ड्यूटी लगाई गई थी. शनिवार सुबह वह ड्यूटी के लिए धाता थाने से फतेहपुर आ रहे थे. इसी दौरान हसवा के पास उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि हेड कांस्टेबल रामप्रवेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई.
 
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक हेड कांस्टेबल रामप्रवेश यादव का गृह जनपद प्रयागराज बताया जा रहा है. मुख्यमंत्री की जनसभा में ड्यूटी के लिए जाते समय हुई इस दर्दनाक घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई.