Chandauli News: चंदौली में हत्या के मामले में 50 हजार का इनामी मंगरु मुसहर गिरफ्तार, गुजरात में काट रहा था फरारी

Newzo

• 01:46 PM • 03 Jul 2026

Chandauli Murder Case: सात महीने तक गुजरात में पहचान छिपाकर फरारी काट रहे 50 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी मंगरु मुसहर को आखिरकार चंदौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हत्या के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.

चंदौली में हत्या के मामले में 50 हजार का इनामी मंगरु मुसहर गिरफ्तार, गुजरात में काट रहा था फरारी

चंदौली में हत्या के मामले में 50 हजार का इनामी मंगरु मुसहर गिरफ्तार, गुजरात में काट रहा था फरारी

Google CTA

Chandauli Murder Case: सैयदराजा थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त मंगरु मुसहर को गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी 15 दिसंबर 2025 को थाना क्षेत्र के दूधारी गांव में हुई युवक की हत्या के मामले में वांछित था और घटना के बाद से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.

यह भी पढ़ें...

पुलिस के अनुसार, 15 दिसंबर 2025 को दूधारी गांव में चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद सैयदराजा थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई.वारदात में मंगरु मुसहर भी अपने साथियों के साथ शामिल था, लेकिन घटना के बाद वह गुजरात भाग गया और वहां एक फैक्ट्री में काम करते हुए अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था.

पुलिस को सूचना मिली कि मंगरु मुसहर हाल ही में गुजरात से लौटकर बिहार में अपने एक रिश्तेदार के यहां ठहरा हुआ है. सूचना के आधार पर सैयदराजा पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि वारदात के दिन ही उसके साथी निहोरा मुसहर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.वहीं, मंगरु मुसहर लगातार गिरफ्तारी से बचता रहा, उसकी तलाश में पुलिस कई राज्यों में दबिश दे रही थी.

करीब सात माह की तलाश के बाद आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.