Chandauli News: चंदौली में दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Chandauli Dowry Death Case: चंदौली की मुगलसराय पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति अजय पटेल उर्फ गोपी पटेल को गिरफ्तार किया है. परिजनों ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया था. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

चंदौली में दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस की त्वरित कार्रवाई

चंदौली में दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Newzo

• 01:49 PM • 02 Jul 2026

follow google news

Chandauli News: मुगलसराय थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर पत्नी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का आरोप है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें...

पुलिस के अनुसार, मीरजापुर जनपद के जमालपुर थाना क्षेत्र स्थित कैमा रसूलपुर गांव निवासी किशन पटेल ने मुगलसराय थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन प्रिया पटेल का विवाह वर्ष 2022 में मुगलसराय के हनुमानपुर निवासी अजय पटेल उर्फ गोपी पटेल के साथ हुआ था.

आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति, देवर और ननद दहेज की मांग को लेकर प्रिया को लगातार प्रताड़ित करते थे. गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे पति ने फोन कर प्रिया के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी। जब मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो मृतका के गले पर फांसी के फंदे का निशान नहीं मिला. इसके बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया.

तहरीर के आधार पर मुगलसराय थाने में मु0अ0सं0 316/2026 के तहत बीएनएस की धारा 85, 80(2), 351(3), 352 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई.

पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली कि वांछित आरोपी अजय पटेल अपने घर पर मौजूद है और फरार होने की तैयारी में है. सूचना के आधार पर पुलिस ने हनुमानपुर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय पटेल उर्फ गोपी पटेल (29 वर्ष), पुत्र मुन्ना पटेल, निवासी हनुमानपुर अहिरान बस्ती, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी कूड़ाबाजार उपनिरीक्षक विजय राज तथा हेड कांस्टेबल अतुल कुमार शामिल रहे.