Chandauli News: लोहे के गुप्त केबिन और लकड़ी के बुरादे में छिपाकर पंजाब से बिहार लाई जा रही 58 लाख की अवैध शराब ज़ब्त

Chandauli Crime News: चंदौली पुलिस ने पंजाब से बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही करीब 58 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है. ट्रक में लोहे के गुप्त केबिन और लकड़ी के बुरादे के नीचे शराब छिपाई गई थी. पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है.

लोहे के गुप्त केबिन और लकड़ी के बुरादे में छिपाकर पंजाब से बिहार लाई जा रही 58 लाख की अवैध शराब ज़ब्त

लोहे के गुप्त केबिन और लकड़ी के बुरादे में छिपाकर पंजाब से बिहार लाई जा रही 58 लाख की अवैध शराब ज़ब्त

Newzo

• 04:44 PM • 26 Jun 2026

follow google news

Chandauli News: चंदौली पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पंजाब से बिहार तस्करी के लिए भेजी जा रही करीब 58 लाख रुपये मूल्य की 663 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है. पुलिस ने शराब से लदे ट्रक को कब्जे में लेकर गुजरात के दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय एवं सर्विलांस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. नवीन मंडी समिति गेट के सामने वाराणसी-बिहार राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध ट्रक संख्या JH16K6822 को रोका गया. चालक और सहचालक ने ट्रक में लकड़ी का बुरादा लदा होने की जानकारी दी, लेकिन गहन तलाशी में ट्रक के अंदर विशेष रूप से बनाए गए लोहे के गुप्त केबिन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

शराब को लकड़ी के बुरादे से ढका गया

पुलिस के अनुसार, शराब को चारों ओर लकड़ी के बुरादे से ढक दिया गया था ताकि उसकी गंध और आवाज बाहर न जा सके व चेकिंग के दौरान किसी को संदेह न हो. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हितेश देसाई (42 वर्ष) एवं उमेश परमार (26 वर्ष), निवासी अहमदाबाद (गुजरात) के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पंजाब से शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहे थे. इसके बदले उन्हें प्रति चक्कर 50 हजार रुपये और बिक्री पर 2 प्रतिशत कमीशन मिलता था.

नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज़

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और जांच भी शुरू कर दी गई है. चंदौली पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.