Chandauli News: चंदौली में हीट वेव का कहर, 5 दिन में 1653 मरीज अस्पताल पहुंचे, बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर सबसे ज्यादा असर

Chandauli Heatwave News: चंदौली में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर स्वास्थ्य पर साफ दिखाई दे रहा है. पिछले पांच दिनों में 1653 मरीज अस्पताल पहुंचे, जिनमें बच्चे और गर्भवती महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हैं. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की अपील की है.

चंदौली में हीट वेव का कहर, 5 दिन में 1653 मरीज अस्पताल पहुंचे, बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर सबसे ज्यादा असर

चंदौली में हीट वेव का कहर, 5 दिन में 1653 मरीज अस्पताल पहुंचे, बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर सबसे ज्यादा असर

Newzo

• 01:50 PM • 26 Jun 2026

follow google news

Chandauli News: मुगलसराय में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिख रहा है. राजकीय महिला चिकित्सालय, मुगलसराय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले पांच दिनों में अस्पताल में 1653 नए मरीज इलाज के लिए पहुंचे हैं. इनमें बच्चों और गर्भवती महिलाओं की संख्या सर्वाधिक है.

यह भी पढ़ें...

डॉ. चतुर्वेदी के अनुसार, बच्चों में श्वसन तंत्र संबंधी बीमारियों के मामले सबसे अधिक दर्ज किए गए हैं. कुछ मरीज चर्म रोग (त्वचा संबंधी समस्याओं) से भी पीड़ित पाए गए हैं. उन्होंने बढ़ती गर्मी और लू के मद्देनजर बच्चों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता पर जोर दिया. 

उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को बाहर ले जाते समय पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाएं और उनके सिर को अच्छी तरह ढककर रखें. छोटे बच्चों को तेज धूप में बाहर न निकालने की सलाह दी गई है. विशेष रूप से दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बच्चों को घर के अंदर ही रखने को कहा गया है, क्योंकि इस दौरान हीट वेव का प्रभाव सर्वाधिक होता है.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं, साथ ही माइकिंग के माध्यम से गर्मी से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है. उन्होंने नागरिकों से सावधानी बरतने, पर्याप्त पानी पीने और किसी भी स्वास्थ्य समस्या पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है.