Chandauli News: शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Chandauli Crime News: डेढ़ माह पहले दुल्हन बनी संजना की संदिग्ध मौत ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया. चंदौली के भोड़सर गांव में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा, जबकि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है.

शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Newzo

• 04:24 PM • 30 Jun 2026

follow google news

Chandauli Crime News: शहाबगंज थाना क्षेत्र के भोड़सर गांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. 

यह भी पढ़ें...

विवाह के महज डेढ़ माह बाद हुई इस घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है. सूचना मिलते ही शहाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोड़सर गांव निवासी 21 वर्षीय संजना, पत्नी अजीत यादव, मंगलवार को करीब 2:30 बजे घर के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं. परिजनों ने तत्काल उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का कहना है कि संजना किसी बात को लेकर नाराज थी और इसी आवेश में उसने यह कदम उठा लिया. 

हालांकि, पुलिस फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. 

बताया जा रहा है कि संजना और अजीत यादव का विवाह 7 मई को हुआ था. शादी को अभी डेढ़ माह भी पूरा नहीं हुआ था कि यह दुखद घटना हो गई, जिससे दोनों परिवार गहरे सदमे में हैं. 

घटना की सूचना पर शहाबगंज थाना प्रभारी कृपेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. 

थाना प्रभारी कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.