Chandauli News: सोशल मीडिया पर स्टंट का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, अलीनगर पुलिस ने 5 युवकों को वाहन समेत पकड़ा

Newzo

• 04:45 PM • 02 Jul 2026

Chandauli Stunt Video News: चंदौली के अलीनगर में सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के आधार पर पुलिस ने पांच युवकों को वाहन सहित पकड़ लिया. सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक स्टंट करने पर उनके खिलाफ बीएनएस की धाराओं में निवारक कार्रवाई की गई. युवकों ने अपनी गलती स्वीकार कर भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने का आश्वासन दिया.

सोशल मीडिया पर स्टंट का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, अलीनगर पुलिस ने 5 युवकों को वाहन समेत पकड़ा

सोशल मीडिया पर स्टंट का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, अलीनगर पुलिस ने 5 युवकों को वाहन समेत पकड़ा

Google CTA

Chandauli News: सोशल मीडिया पर चार पहिया वाहन से खतरनाक स्टंट कर वीडियो वायरल करना पांच युवकों को महंगा पड़ गया. थाना अलीनगर पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और स्टंट करने वाले पांच युवकों को वाहन सहित गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध निवारक कार्रवाई की.

यह भी पढ़ें...

पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की. जांच में सामने आया कि कुछ युवक सार्वजनिक सड़क पर अपनी तथा आम लोगों की जान जोखिम में डालकर चार पहिया वाहन से स्टंट कर रहे थे. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें वाहन सहित पकड़ लिया.

पूछताछ के दौरान सभी युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा न करने का आश्वासन दिया और माफी मांगी. इसके बाद पुलिस ने सभी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 170/126/135 के तहत निवारक कार्रवाई की.

गिरफ्तार युवक
शुभम सोनकर (28 वर्ष), निवासी नियमताबाद, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली
समीर सोनकर (26 वर्ष), निवासी नियमताबाद, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली
सुहैल खान (22 वर्ष), निवासी पखनपुरा, थाना शहाबगंज, जनपद चंदौली
राजू सोनकर (22 वर्ष), निवासी नियमताबाद, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली
राहुल सोनकर (19 वर्ष), निवासी नियमताबाद, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट कर अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें. ऐसे मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.