Chandauli Gold Silver Price Today: त्योहारों से पहले सोने-चांदी के बढ़े भाव, खरीदारों की बढ़ी चिंता

Newzo

• 04:02 PM • 05 Aug 2026

Chandauli Gold Silver Price 5 August 2026: चंदौली के सर्राफा बाजार में त्योहारों से पहले सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी है. 24 कैरेट सोना ₹1.44 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया, जबकि चांदी ₹2.30 लाख प्रति किलो तक कारोबार कर रही है. बढ़ती कीमतों के बावजूद बाजार में खरीदारी का माहौल बना हुआ है.

 त्योहारों से पहले सोने-चांदी के बढ़े भाव, खरीदारों की बढ़ी चिंता

त्योहारों से पहले सोने-चांदी के बढ़े भाव, खरीदारों की बढ़ी चिंता

Google CTA

Chandauli Gold Silver Price 5 August 2026: सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है. बुधवार को एक बार फिर सोने के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम ₹2.20 लाख से ₹2.30 लाख प्रति किलोग्राम के बीच कारोबार करते रहे. बढ़ती कीमतों के बावजूद शादी-विवाह और आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है.

यह भी पढ़ें...

चंदौली के प्रतिष्ठित डायमण्ड ज्वेलर्स के अनुसार, बुधवार को 24 कैरेट सोने के भाव में ₹2,500 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद इसका भाव ₹1,44,500 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया.

 इस कीमत में जीएसटी शामिल नहीं है.वहीं, आभूषण निर्माण में उपयोग होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,33,100 प्रति 10 ग्राम तथा 18 कैरेट सोने का भाव ₹1,09,000 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. ज्वेलर्स के अनुसार, सोने के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज आमतौर पर 7 से 15 प्रतिशत तक लिया जाता है, जो डिजाइन और कारीगरी पर निर्भर करता है.

दूसरी ओर, चांदी के भाव ₹2,20,900 से ₹2,30,000 प्रति किलोग्राम के बीच कारोबार कर रहे हैं. डायमण्ड ज्वेलर्स के प्रतिष्ठित व्यापारी सुमित सेठ के अनुसार, बुधवार को चांदी का भाव ₹2,30,000 प्रति किलोग्राम रहा. इस कीमत में जीएसटी शामिल है.

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी, डॉलर की चाल और निवेशकों की बढ़ती मांग के कारण सोने-चांदी के भाव लगातार ऊंचे बने हुए हैं. उनका मानना है कि यदि यही रुझान जारी रहा तो आने वाले दिनों में कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. हालांकि, ग्राहकों को खरीदारी से पहले ताजा बाजार भाव की जानकारी लेकर ही खरीदारी करने की सलाह दी जा रही है.