Chandauli News: नेशनल इंटर कॉलेज में परिचारक का आत्मदाह का प्रयास, वेतन रोकने और रिश्वत मांगने के लगाए आरोप

Newzo

• 01:41 PM • 05 Aug 2026

Chandauli Education News: चंदौली के नेशनल इंटर कॉलेज में एक परिचारक ने वेतन लंबित होने और रिश्वत मांगने के आरोपों के बीच आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन मौजूद लोगों ने समय रहते उन्हें बचा लिया. जिला विद्यालय निरीक्षक ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है, जबकि रिश्वत के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

 नेशनल इंटर कॉलेज में परिचारक का आत्मदाह का प्रयास, वेतन रोकने और रिश्वत मांगने के लगाए आरोप

नेशनल इंटर कॉलेज में परिचारक का आत्मदाह का प्रयास, वेतन रोकने और रिश्वत मांगने के लगाए आरोप

Google CTA

Chandauli Education News:  सैयदराजा थाना क्षेत्र स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब विद्यालय के परिचारक संतोष मिश्रा ने प्रार्थना सभा के दौरान अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया. मौके पर मौजूद शिक्षकों, कर्मचारियों और अन्य लोगों की सतर्कता से उन्हें समय रहते रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

यह भी पढ़ें...

बताया जा रहा है कि संतोष मिश्रा पिछले दो माह से वेतन न मिलने के कारण मानसिक तनाव में थे. उनका आरोप है कि बिना किसी स्पष्ट कारण के उनका वेतन रोक दिया गया है. साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय की ओर से चेकिंग के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही थी. संतोष मिश्रा का कहना है कि केवल उनका ही नहीं, बल्कि विद्यालय के दो बाबू और दो अन्य परिचारकों का भी पिछले दो माह का वेतन लंबित है.

घटना की सूचना मिलते ही जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार विद्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. घटना के बाद विद्यालय परिसर में कर्मचारियों और शिक्षकों के बीच आक्रोश का माहौल देखने को मिला. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है. वहीं, संतोष मिश्रा ने मीडिया के सामने अपनी पीड़ा बताते हुए वेतन भुगतान और लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं. ध्यान रहे कि रिश्वत मांगने के आरोप कर्मचारी की ओर से लगाए गए हैं और उनकी आधिकारिक पुष्टि या जांच के निष्कर्ष अभी सामने नहीं आए हैं.