Chandauli Weather News: बुधवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत दिला दी. तेज बारिश के साथ मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई.
ADVERTISEMENT
बारिश शुरू होते ही शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा.बाजारों में खरीदारी कर रहे लोग दुकानों और शेड के नीचे बारिश थमने का इंतजार करते नजर आए, जबकि कई बच्चों और युवाओं ने बारिश का भरपूर आनंद लिया. लंबे समय बाद हुई अच्छी बारिश से लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी.
बीते कई दिनों से तेज धूप और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था. लगातार पसीने और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे. बुधवार को हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। घरों और कार्यालयों में भी गर्मी का असर कम महसूस किया गया.
हालांकि, तेज बारिश के कारण शहर के कुछ निचले इलाकों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली. इससे वाहन चालकों और राहगीरों को कुछ समय तक आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद अधिकांश लोगों ने बारिश का स्वागत किया और इसे मौसम के लिए लाभदायक बताया.
बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली. उनका कहना है कि समय पर हुई वर्षा से खेतों में नमी बढ़ेगी और खरीफ की फसलों को फायदा मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
ADVERTISEMENT











