पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 ग्राम चरस के साथ उत्तराखंड का तस्कर गिरफ्तार

Newzo

12 Jun 2026 (अपडेटेड: 12 Jun 2026, 05:31 PM)

Bareilly News: बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 100 ग्राम अवैध चरस के साथ एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है.आरोपी उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर का निवासी बताया गया है. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है.

Bareilly Police

Bareilly Police

Google CTA

Bareilly News: बरेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहेड़ी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है. पुलिस टीम ने चेकिंग और गश्त के दौरान एक शातिर चरस तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 ग्राम अवैध चरस बरामद की है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 11 जून 2026 की रात थाना बहेड़ी पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कैसर इंटर कॉलेज के मैदान में घेराबंदी की. रात करीब 8:25 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया. तलाशी लेने पर उसके पास से 100 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कासिद (30 वर्ष) पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी किच्छा रोड, कस्बा एवं थाना सितारगंज, जनपद ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह चरस की बिक्री कर आर्थिक लाभ कमाता था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसने अपने कृत्य पर पछतावा जताते हुए पुलिस से माफी भी मांगी.

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना बहेड़ी में मु0अ0सं0 0454/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया.

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोहित मावी, उपनिरीक्षक श्रीनाथ शर्मा, कांस्टेबल शिवांशु राठी, विकास कुमार तथा अमित धामा की अहम भूमिका रही. पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है.