Bareilly News: गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज, गौसेवकों ने बरेली कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Newzo

• 05:32 PM • 27 Jul 2026

Bareilly Protest News: बरेली में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर सोमवार को गौसेवकों, साधु-संतों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने पदयात्रा और प्रदर्शन किया. कलेक्ट्रेट पर धरना देने के बाद जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर ज्ञापन स्वीकार किया, जिसके बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया.

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज, गौसेवकों ने बरेली कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज, गौसेवकों ने बरेली कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Google CTA

Bareilly News: गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर सोमवार को बरेली में गौसेवकों, साधु-संतों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शहर में पदयात्रा निकाली, जिसमें बुलडोजर, धार्मिक झांकियां और जय श्रीराम के जयघोष आकर्षण का केंद्र रहे. पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया.

यह भी पढ़ें...

कलेक्ट्रेट पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को सीधे ज्ञापन सौंपने की मांग की. प्रशासन की ओर से पहले अपर जिलाधिकारी (एडीएम) के माध्यम से ज्ञापन लेने का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी से ही मुलाकात पर अड़े रहे. इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर धरना शुरू कर दिया और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया. इस दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के नारों और धार्मिक उद्घोषों से गूंजता रहा.

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गोवंश संरक्षण के लिए प्रभावी और कड़े कदम उठाए जाने की आवश्यकता है. उन्होंने गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गोवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून लागू करने और प्रदेश की गौशालाओं की व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग उठाई.

प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात रहा. प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से लगातार संवाद बनाए रखा और स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से संभाला.

बाद में प्रशासन की पहल पर प्रतिनिधिमंडल को कलेक्ट्रेट परिसर में बुलाया गया, जहां जिलाधिकारी ने उनसे मुलाकात कर उनका ज्ञापन स्वीकार किया. इसके बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया और सभी प्रदर्शनकारी वापस लौट गए