Bareilly Crime News: बरेली में युवती के अपहरण का सनसनीखेज मामला, बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में FIR दर्ज

Newzo

• 03:35 PM • 12 Apr 2026

Bareilly News: बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है.

UP Tak
Google CTA

Bareilly News: बरेली थाना बहेड़ी क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद से परिजनों में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है.

यह भी पढ़ें...

ग्राम भोगपुर निवासी कृपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री ‘के मोबाइल फोन पर पिछले कुछ समय से एक युवक लगातार कॉल कर रहा था. जब पिता ने उस नंबर पर बात की, तो युवक ने अपना नाम आदित्य और निवासी लोधीपुर बताया. पिता ने युवक को अपनी बेटी से संपर्क न करने की चेतावनी दी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने बातचीत जारी रखी.

परिजनों के अनुसार, घटना 10 अप्रैल 2026 की दोपहर लगभग 12:30 बजे की है. पूनम घर से गांव की दुकान पर सामान लेने के लिए निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी. परिवार वालों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद पिता ने आशंका जताई कि आरोपी युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है.

पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मोबाइल नंबर को जांच के दायरे में लिया गया है. पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है और युवती की सकुशल बरामदगी को प्राथमिकता बताया है.

थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवती को बरामद कर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: 'स्वर-साधिका' आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन, सामने आया सीएम योगी का ये रिएक्शन