Ballia News: खाकी के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी बदमाश, लूट का माल और अवैध असलहा बरामद

Ballia Crime News: बलिया में गड़वार थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से लूट की नकदी, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ. पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया.

खाकी के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी बदमाश, लूट का माल और अवैध असलहा बरामद

खाकी के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी बदमाश, लूट का माल और अवैध असलहा बरामद

Newzo

• 03:23 PM • 27 Jun 2026

follow google news

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में गड़वार थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. गिरफ्तार अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. वह दुबहड़ थाने में दर्ज लूट के एक बड़े मामले और आर्म्स एक्ट के तहत वांछित चल रहा था.

यह भी पढ़ें...

पुलिस के मुताबिक, शनिवार की सुबह पुलिस टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि एक सन्दिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल से जोगापुर के रास्ते नहर के किनारे से होते हुए रतसड-गड़वार मार्ग की तरफ आ रहा है. सूचना यह भी थी कि बदमाश के पास अवैध असलहा है और वह किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना मिलते ही गड़वार थाना पुलिस ने घेराबंदी की और सुबह जोगापुर गांव के पास से अभियुक्त को धर दबोचा.

पकड़ा गया अभियुक्त मनू राम उम्र 38 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय उग्रह राम, ग्राम गजरी शिवपुर दीयर, थाना कोतवाली जनपद बलिया का निवासी है. पुलिस ने तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अवैध असलहा 315 बोर का, एक जिंदा कारतूस और लूट के 2100 रुपये बरामद किया है.

अभियुक्त के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज है. वह थाना दुबहड़ में बी एन एस की धारा 309(4), 61(2), 115(2), 351(3), 317(2) में फरार चल रहा था. वहीं अब गड़वार थाने में उसके खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का नया मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.