Ballia News: बलिया में जमीन हड़पने के लिए रची थी जालसाजी, पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा

Ballia Land Fraud Case: या में जमीन हड़पने की साजिश रचने वाले जालसाज पर पुलिस का शिकंजा कस गया है. फर्जी दस्तावेजों के जरिए मालिकाना हक बदलने की कोशिश का खुलासा जांच में हुआ. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

बलिया में जमीन हड़पने के लिए रची थी जालसाजी, पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा

बलिया में जमीन हड़पने के लिए रची थी जालसाजी, पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा

Newzo

• 04:08 PM • 22 Jun 2026

follow google news

Ballia Land Fraud Case: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में बांसडीह थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन का मालिकाना हक बदलने वाले एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने कूटरचना कर संपत्ति हड़पने की साजिश रची थी ल, लेकिन कानून के लंबे हाथों से वह बच नहीं सका.

यह भी पढ़ें...

मामले की शुरुआत 6 फरवरी को हुई थी. सहतवार निवासी विक्रम यादव पुत्र स्वर्गीय चंद्रिका यादव ने न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र दाखिल कर आरोप लगाया था कि उनकी जमीन के दस्तावेजों में हेरा-फेरी कर उसे हड़पने की कोशिश की गई है. न्यायालय के आदेश पर बांसडीह पुलिस ने लक्ष्मण यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धारा 319(2), 318(4), 338(3), 340(2), 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी.

*जाल बिछाकर धरा गया आरोपी*
पुलिस ने जब मामले की विवेचना करना शुरू किया तो परत दर परत सच्चाई सामने आने लगी और घटना को पुष्ट पाया. जिसके बाद थाना बांसडीह के उपनिरीक्षक सूरज पटेल और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाया. पुलिस ने मुख्य आरोपी भूलन यादव पुत्र लक्ष्मण यादव, निवासी वार्ड नं-10 थाना सहतवार को उसके घर से तड़के सुबह गिरफ्तार कर लिया.

बांसडीह पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि शेष अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.