राम मंदिर चढ़ावा चोरी आरोपी लवकुश मिश्रा ने अयोध्या में बनवाया लाखों का घर, सामने आईं तस्वीरें...

Ram Mandir Trust Case: राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी लवकुश मिश्रा पर अयोध्या में लाखों रुपये के मकान निर्माण का आरोप सामने आया है. यह मकान उनकी पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर दर्ज है और इसकी अनुमानित कीमत 22 से 23 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि आरोपी की आय बेहद कम होने का दावा किया गया है.

यूपी तक

• 05:02 PM • 30 Jun 2026

follow google news

Ram Mandir Trust Case: राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी लवकुश मिश्रा को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है. बताया जा रहा है कि मामूली मासिक वेतन पर काम करने वाले लवकुश मिश्रा ने अयोध्या में लाखों रुपये की लागत से एक मकान बनवाया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है. यह मकान उनकी पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर दर्ज है और इसका निर्माण कार्य फरवरी महीने में शुरू किया गया था.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार यह मकान शहादतगंज बबीरपुर इलाके में जयपुरिया स्कूल के पास स्थित है और लगभग 1000 स्क्वेयर फीट क्षेत्र में बना है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लवकुश मिश्रा कभी-कभार ही इस इलाके में दिखाई देता था, जबकि मकान का निर्माण उनके परिजनों और मिस्त्रियों द्वारा कराया जा रहा था. मंदिर प्रकरण सामने आने के बाद से इस परिवार से लोगों का संपर्क भी काफी कम हो गया है.

स्थानीय अनुमान के मुताबिक इस मकान की कुल लागत करीब 22 से 23 लाख रुपये है, जबकि दस्तावेजों में इसकी कीमत कम दर्शाई गई है. लवकुश मिश्रा की मासिक आय लगभग 12 से 15 हजार रुपये बताई जाती है, ऐसे में इतने महंगे मकान का निर्माण सवालों के घेरे में है. मकान दो मंजिला है, इसमें इलेक्ट्रिफिकेशन का काम भी पूरा हो चुका है और निर्माण अभी जारी है. जमीन की दाखिल-खारिज 6 मार्च 2026 को हुई थी. यह पूरा मामला अब पुलिस जांच और स्थानीय चर्चा का केंद्र बना हुआ है.