चेन्नई से अयोध्या पहुंची महिला! राम मंदिर के कर्मचारियों के लिए दिए 4 करोड़ का चेक, अब अकांउट की जांच में सामने आई असली सच्चाई!

आशीष श्रीवास्तव

• 09:20 AM • 31 Aug 2026

अयोध्या के राम मंदिर से जुड़ा एक हैरान करने वाला चेक बाउंस का मामला सामने आया है. चेन्नई की एक महिला श्रद्धालु ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को राम मंदिर के कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए 4 करोड़ रुपये का चेक दिया था.

Ram Mandir 4 Crore Donation

Ram Mandir 4 Crore Donation Case (Photo AI)

Google CTA

Ram Mandir 4 Crore Cheque News: अयोध्या के राम मंदिर से जुड़ा एक हैरान करने वाला चेक बाउंस का मामला सामने आया है. चेन्नई की एक महिला श्रद्धालु ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को राम मंदिर के कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए 4 करोड़ रुपये का चेक दिया था. ट्रस्ट की ओर से चेक बैंक में जमा कराया गया, लेकिन खाते की जांच में उसमें महज 3 रुपये की राशि मिली. पर्याप्त रकम नहीं होने की वजह से 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस हो गया. जानकारी के मुताबिक, अब बैंक की ओर से चेक जारी करने वाली महिला को नोटिस भेजने की तैयारी है. हालांकि, इस मामले पर ट्रस्ट की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें...

4 करोड़ रुपये क्यों दिया था?

जानकारी के मुताबिक चेन्नई की महिला श्रद्धालु चाहती थीं कि उनके दिए गए 4 करोड़ रुपये विशेष रूप से राम मंदिर के कर्मचारियों की सुविधाओं पर खर्च किए जाएं. इसके लिए उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से लिखित आश्वासन मांगा था. हालांकि, ट्रस्ट की ओर से ऐसा लिखित आश्वासन नहीं दिए जाने की बात सामने आई है. इसी बीच महिला ने राम मंदिर के लिए अलग से 10 हजार रुपये का दान भी दिया था. इसके बाद 4 करोड़ रुपये का चेक बैंक में जमा कराया गया, लेकिन खाते में पर्याप्त रकम नहीं होने के कारण यह भुगतान नहीं हो सका.

4 करोड़ का चेक बाउंस

इतनी बड़ी रकम का चेक अनादरित होने के बाद अब बैंक की ओर से चेक जारी करने वाली महिला को नोटिस भेजे जाने की तैयारी है. नोटिस में खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के बावजूद 4 करोड़ रुपये का चेक जारी करने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है. चेक बाउंस से जुड़े मामलों में नियमों के तहत आगे कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान है. हालांकि, इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होगी, यह बैंक और संबंधित पक्षों के पर निर्भर करेगा.

बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश में

फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से महिला श्रद्धालु से बातचीत कर मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है. चेक बाउंस होने के बावजूद अभी मामले में किसी अंतिम कानूनी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, ट्रस्ट की ओर से भी इस पूरे प्रकरण पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. ऐसे में महिला द्वारा चेक जारी करने और उसके बाउंस होने के पीछे की पूरी स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है.