Amethi News: अमेठी में अब रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, गौरीगंज में 3.55 करोड़ के एआईजी स्टाम्प कार्यालय का शुभारंभ

Newzo

• 03:03 PM • 13 Jul 2026

Amethi Digital Registry News: अमेठी के गौरीगंज में 3.55 करोड़ रुपये की लागत से बने आधुनिक एआईजी स्टाम्प कार्यालय का उद्घाटन किया गया. अब रजिस्ट्री और स्टाम्प संबंधी सभी कार्य डिजिटल प्रणाली से होंगे. कार्यक्रम में मंत्री रविन्द्र जायसवाल, स्मृति ईरानी (वर्चुअल), जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

अमेठी में अब रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, गौरीगंज में 3.55 करोड़ के एआईजी स्टाम्प कार्यालय का शुभारंभ

अमेठी में अब रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, गौरीगंज में 3.55 करोड़ के एआईजी स्टाम्प कार्यालय का शुभारंभ

Google CTA

Amethi News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के प्रयासों से अमेठी के जिला मुख्यालय गौरीगंज में आधुनिक एआईजी स्टाम्प कार्यालय बनकर तैयार हो गया है. करीब 3 करोड़ 55 लाख की लागत से बने इस कार्यालय का उद्घाटन आज प्रदेश के स्टाम्प एवं निबंधन मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने पूजा-अर्चना कर किया. 

यह भी पढ़ें...

उद्घाटन के दौरान स्मृति ईरानी ने वर्चुअली संबोधित कर मंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया. उद्घाटन के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि,विधायक राकेश प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष,एमएलसी के अलावा डीएम और अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

अमेठी जिले में स्टाम्प और रजिस्ट्री व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रयास से गौरीगंज के जामो रोड पर कलेक्टरेट के पास बनकर तैयार हुए एआईजी स्टाम्प कार्यालय का उद्घाटन आज स्टाम्प एवं निबंधन मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने किया. 3 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से बने इस कार्यालय में सभी कार्य पूरी तरह डिजिटल होंगे. इससे जिले के लोगों को रजिस्ट्री और स्टाम्प संबंधी कामों में सुविधा मिलेगी.

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सदर विधायक राकेश सिंह, डीएम संजय चौहान और एसपी सरवणन टी. समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और अधिकारी मौजूद रहे. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़ीं. उन्होंने मंत्री रविन्द्र जायसवाल का आभार व्यक्त किया.

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि 2023 में प्रस्ताव मिलने के बाद 2024 में जमीन उपलब्ध हुई और अब कार्यालय तैयार है. उन्होंने कहा पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी कार्यालय को बनवाने के लिये कहा था. उन्होंने कहा कि जल्द ही अमेठी और मुसाफिरखाना में भी एआईजी कार्यालय बनाए जाएंगे.