Amethi Murder News: अमेठी में बीती शाम पड़ोस की रहने वाले युवक के घर बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए 16 वर्षीय किशोर की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई. किशोर का शव उसके घर से करीब 100 मीटर दूर खेत की मेड़ पर मिला. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे हैं और जांच में जुटे हुए हैं. फिलहाल अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका. मृतक ई रिक्शा चलता था.
ADVERTISEMENT
दरअसल ये पूरा मामला जायस थाना क्षेत्र के पूरे बख्शी बहादुरपुर गांव का है जहां के रहने वाले जागेश्वर का 16 वर्षीय बेटा हरेंद्र पासी बीती शाम पड़ोस के रहने वाले अमृतलाल के घर बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था.आज सुबह करीब 6 बजे हरेंद्र का शव उसके घर से करीब 100 मीटर दूर खेत की मेड़ पर पड़ा मिला.जिसका धारदार हथियार से गला कटा हुआ था.सुबह आस पड़ोस के लोगों ने शव देखा तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और सैकड़ो की संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए.
सूचना स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद सीओ तिलोइ दिनेश मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच की.मृतक हरेंद्र ई रिक्शा चलाता था जबकि उसका एक बड़ा भाई अकेलवा चौराहे पर स्थित एक ढाबे पर काम करता था. घर में बड़े भाई के अलावा मां और पिता है.बताया जा रहा है की अमृत लाल की बेटी के बर्थडे के अवसर पर वहां कुछ नाच गाने का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था.
फिलहाल हत्या किस वजह से हुई इसकी अभी जानकारी नहीं हो पाई है.मौके पर फॉरेंसिक टीम के अलावा मोहनगंज पुलिस और एसओजी टीम भी मौजूद है. पुलिस शव का पंचायत नामा भर कब्जे में लेने की तैयारी कर रही है.
ADVERTISEMENT










