Agra murder case: आगरा में 8 साल की बच्ची को मारकर कनस्तर में भरने वाले सुनील को लेकर सामने आई ये खबर

Agra murder case: 8 साल की मासूम से दरिंदगी कर हत्या करने वाला 25 हजारी इनामी सुनील पुलिस मुठभेड़ में ढेर. आटे के कनस्तर में मिले थे बच्ची के शव के टुकड़े.

यूपी तक

• 04:11 PM • 28 Mar 2026

follow google news

आगरा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. 8 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके घर में रहने वाले किरायेदार सुनील ने न केवल रेप किया, बल्कि अत्यंत क्रूरता से उसकी हत्या कर शव के टुकड़े आटे के कनस्तर में छिपा दिए. 

यह भी पढ़ें...

मदद का नाटक और पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद आरोपी सुनील शातिर तरीके से परिवार के साथ बच्ची को ढूंढने का नाटक करता रहा. हालांकि, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध व्यवहार के आधार पर पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो सच्चाई सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया और उसकी तलाश में कई टीमें लगाईं।. जूता फैक्ट्री में काम करने वाले इस आरोपी ने लंबे समय से कमरा किराया भी नहीं दिया था. 

मुठभेड़ में मारा गया दरिंदा

पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी सुनील ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान सुनील घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस को उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस अब इस मामले में किसी अन्य की संलिप्तता या गहरी साजिश की भी पड़ताल कर रही है.