आगरा कैंट स्टेशन पर हुई मार के बाद खुद कैमरे पर आकर डिप्टी SS ने RPF वालों को लेकर कह दी ये बड़ी बात... पूरा मामला चौंका देगा!

यूपी तक

• 12:11 PM • 14 Jul 2026

Agra Cantt Railway Station Case: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर नरेंद्र चाहर के साथ आरपीएफ कर्मियों द्वारा कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है. महिला यात्री की सुरक्षा के लिए ट्रेन रोकने के बाद विवाद बढ़ा, जिसका वीडियो वायरल होने पर रेलवे प्रशासन ने आरोपी आरपीएफ जवानों को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है.

Google CTA

Agra Cantt Railway Station Case: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर नरेंद्र चाहर के साथ आरपीएफ के कुछ कर्मचारियों द्वारा कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब स्टेशन मास्टर ने एक महिला यात्री की जान बचाने के लिए समय रहते ट्रेन को रोककर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की थी. स्टेशन मास्टर के इस कदम की ट्रेन गार्ड ने भी पुष्टि की. हालांकि, आरोप है कि इसके बाद आरपीएफ के कुछ जवानों ने अवैध वसूली के इरादे से उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने आरोपी आरपीएफ कर्मियों को निलंबित कर दिया है.

यह भी देखें...

स्टेशन मास्टर नरेंद्र चाहर ने बताया कि ड्यूटी के दौरान उन्होंने मानवीय आधार पर महिला की मदद के लिए ट्रेन रोकी थी, लेकिन इसके बाद आरपीएफ कर्मचारियों ने उन पर कार्रवाई करने के बजाय उनके साथ गलत व्यवहार किया. उनका कहना है कि चैन पुलिंग जैसी कोई शिकायत दर्ज नहीं थी, फिर भी आरपीएफ कर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की. स्टेशन मास्टर का आरोप है कि जब उन्होंने इस तरह के व्यवहार और कथित गलत कार्रवाई का विरोध किया तो उन्हें अपमानजनक भाषा सुननी पड़ी और जबरन घसीटा गया. इस घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है.

घटना के विरोध में रेलवे के कई कर्मचारी और अधिकारी काली पट्टी बांधकर ड्यूटी कर रहे हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. रेलवे प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है और आरोपी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है. यह मामला सिर्फ एक कर्मचारी के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा नहीं है, बल्कि रेलवे व्यवस्था में अनुशासन, जवाबदेही और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भी बड़ा सवाल खड़ा करता है. रेलवे कर्मचारी उम्मीद जता रहे हैं कि जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.