जिन दो लड़कों ने जूस पीते वक्त मिलन के सिर में मारी थी गोली उनका पुलिस ने किया ये हाल, पूरा मामला चौंका देगा 

अरविंद शर्मा

03 May 2025 (अपडेटेड: 03 May 2025, 11:15 AM)

Agra Crime News: आगरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सिर में गोली मारने वाले अमन और अभिषेक को पैर में लगी गोली. त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग से जुड़ा है पूरा मामला. जानिए मुठभेड़ की पूरी कहानी.

Agra Crime News

Agra Crime News

Google CTA

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा से बड़ी खबर सामने आई है. आपको बता दें कि यहां पुलिस की उन दो बदमाशों से मुठभेड़ हुई है, जिन्होंने युवक को गोली मार दी थी. पुलिस का दावा है कि घेराबंदी कर आरोपी अमन और अभिषेक उर्फ रौनी को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई. खबर में आगे जानिए क्या है पूरा मामला?

यह भी पढ़ें...

बदमाशों ने क्यों मारी थी गोली?

बता दें कि 26 अप्रैल को मिलन नामक युवक को उस समय गोली मारी गई थी, जब वह देवीराम फूड सर्किल के पास गन्ने के जूस की दुकान पर जूस पी रहा था. बाइक सवार बदमाशों सिर पर गोली मारकर फरार हो गए थे. इस घटना में युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. 

सूत्रों का कहना है कि गोली मारने की के वजह त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग हो सकता है. बताया जा रहा है कि मिलन को गोली मारने से एक दिन पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें मिलन ने अमन की पिटाई कर दी थी. इस बात को अमन ने दिल पर ले लिया और मिलन से खुंदक मान ली थी. अमन ने दिल में ठान लिया था कि वह मिलन को खत्म कर देगा. इसी के चलते 26 अप्रैल को जूस पीते समय मिलन के सिर पर गोली मारी गई थी. 

ये भी पढ़ें: आगरा में सपा के दलित सांसद रामजीलाल सुमन हाउस अरेस्ट! हंगामा मचना फिर शुरू, अब क्या हुआ?

बदमाशों के पास से क्या मिला?

मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा और बाइक बरामद की है. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

पुलिस ने क्या बताया?

एसीपी सदर विनायक भोंसले ने बताया कि, 'पुलिस पर जान से मारने की नीयत से की गई, जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की.  जवाबी फायरिंग में गोली लगी है."