आगरा में प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने से किया मना तो प्रेमी अजय ने दुपट्टे से दिया ऐसा दर्द की जानकर चौंक जाएंगे

अरविंद शर्मा

• 10:20 PM • 02 Jul 2025

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां अजय नाम के एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या करके उसके शव को  मकान की छत पर फेंक दिया.

Representative Image

Representative Image

Google CTA

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां अजय नाम के एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या करके उसके शव को  मकान की छत पर फेंक दिया.युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या सिर्फ इसलिया कर दिया  क्योंकि उसने अजय के साथ  उसने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दुपट्टे को भी बरामद कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें...


पुलिस के अनुसार, मृतका का शव एक मकान की छत पर पड़ा मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई.  आरोपी अजय पेशे से बिल्डिंग निर्माण का ठेकेदार है. अजय ने पहले महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और धीरे-धीरे उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं. करीब दो महीने पहले शुरू हुआ यह रिश्ता उस वक्त खौफनाक मोड़ पर पहुंच गया. जब महिला ने अजय के शारीरिक संबंध बनाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया. इससे गुस्साए अजय ने साजिश रची और दुपट्टे से गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने शव को मकान की छत पर फेंक दिया.

शव मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की. पूछताछ के दौरान अजय का नाम सामने आया जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया. सख्त पूछताछ में अजय ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. एसीपी अछनेरा गौरव सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि अजय ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर महिला की हत्या की थी. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दुपट्टे को भी बरामद कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.