लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में सपा के दलित सांसद रामजीलाल सुमन हाउस अरेस्ट! हंगामा मचना फिर शुरू, अब क्या हुआ?

रामजीलाल सुमन अलीगढ़ घटना पर पीड़ित परिवार के घर पर जाना चाहते थे. लेकिन पुलिस और प्रशासन ने उन्हें एक तरह से हाउस अरेस्ट कर लिया है. 

ADVERTISEMENT

Ramjeelal suman House Arrest
Ramjeelal suman House Arrest
social share
Google CTA

राणा सांगा को लेकर विवादित बयान देने के बाद करणी सेना के निशाने पर आए समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि रामजीलाल सुमन को आज उनके घर पर अलीगढ़ जाने से रोक दिया गया है. रामजीलाल सुमन अलीगढ़ घटना पर पीड़ित परिवार के घर पर जाना चाहते थे. लेकिन पुलिस और प्रशासन ने उन्हें एक तरह से हाउस अरेस्ट कर लिया है. 

रामजीलाल सुमन इस बात को लेकर काफी सख्त व्यथित और नाराज हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुमन को उनकी सुरक्षा कारणों की वजह से नहीं जाने दिया जा रहा है.

रामजीलाल सुमन ने जताई नाराजगी

मौके पर तैनात पुलिस फोर्स के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए रामजीलाल सुमन ने कहा कि 'आप अपराधियों को आप खुली छूट दे रहे हैं मुझे घर से नहीं निकलने दे रहे हैं.  ये सब नहीं चल सकता. उन्होंने आगे कहा  कल हमारे चार लोग तलवार लेकर के हरी पर्वत थाने के सामने गुजरेंगे मुझे मालूम है आप उनके साथ क्या करेंगे. ये जो कानून की परिभाषा, उसका जो डुअल कैरेक्टर है ये नहीं चल सकता. कानून सबके लिए बराबर है.'

रामजीलाल सुमन के काफिले पर हुआ था हमला

बता दें कि रविवार को अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा पर सुमन के काफिले पर टायर फेंके गए थे.  जिससे कई गाड़ियों की भिड़ंत हो गई. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. हालांकि, इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ. पुलिस ने कई हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: गंगा एक्सप्रेसवे के जिस 3.5 किमी लंबी पट्टी पर उतरने जा रहे फाइटर जेट वहां ये क्या-क्या दिखा!