मथुरा नंबर की गाड़ी आई और ताजमहल के येलो जोन बैरियर के पास होने लगी धायं-धायं फायरिंग! फिर ये कहानी पता चली

अरविंद शर्मा

• 01:14 PM • 30 Jun 2025

आगरा के ताजमहल येलो जोन बैरियर के पास मथुरा नंबर की गाड़ी से हवाई फायरिंग, कार सवार खुद को अधिकारी बता रहे थे. पुलिस ने जांच शुरू की.

Firing near Taj Mahal Yellow Zone

Firing near Taj Mahal Yellow Zone

Google CTA

Agra Taj Mahal news: ताजमहल की पश्चिमी पार्किंग के पास सोमवार सुबह अचानक गोलियों की आवाज़ से अफरा-तफरी मच गई. येलो जोन के बैरियर पर मथुरा नंबर की एक कार में सवार युवकों ने पुलिस से बहस के बाद हवाई फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए.

यह भी पढ़ें...

ताज के येलो जोन में घुसने की जिद

घटना अमरूद का टीला क्षेत्र की है, जहां ताजमहल के पश्चिमी गेट पार्किंग के पास बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया. कार सवारों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताया और जबरन प्रतिबंधित येलो ज़ोन में घुसने की कोशिश की. स्थानीय नागरिक पवन कुशवाहा के अनुसार, "पार्किंग पर उन्हें रोकने की कोशिश की गई, वो बैरियर पर चले गए, पुलिस वालों ने अंदर नहीं जाने दिया."

ये भी पढ़ें: आगरा में शादीशुदा साली से मिलने पहुंचे सिपाही अविनाश को लोगों ने कूट दिया! फिर ये कहानी पता चली

बहस के बाद फायरिंग कर भागे

पुलिस के रोकने पर कार सवारों ने पहले लंबी बहस की और फिर वहां से गाड़ी घुमाकर निकलते वक्त हवाई फायरिंग कर दी. चश्मदीद ऋषिकांत चौहान ने बताया, "मथुरा नंबर की गाड़ी थी, उन्होंने पार्किंग से गाड़ी मोड़ी और तीन-चार राउंड फायरिंग की." फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास हड़कंप मच गया और पर्यटक इधर-उधर भागने लगे.

पुलिस ने शुरू की जांच 

घटना के तुरंत बाद डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि, "कार सवार येलो ज़ोन में जबरन घुसना चाहते थे, खुद को अधिकारी भी बताया. पुलिस ने नियमों के तहत रोका, तो फायरिंग कर फरार हो गए."  पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस टीम को सक्रिय कर दिया है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा.