आगरा में यमुना में डूबीं एक ही परिवार की 4 लड़कियां, मौत से पहले की आखिरी तस्वीर और रील आई सामने

अरविंद शर्मा

• 03:35 PM • 03 Jun 2025

Agra News: मंगलवार को आगरा जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां यमुना नदी में डूबने से एक ही परिवार की चार मासूम लड़कियों की मौत हो गई.

Agra News

Agra News

Google CTA

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में यमुना नदी में डूबने से एक ही परिवार की चार लड़कियों की मौत हो गई. घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के स्वामी नगला गांव के पास हुई, जहां गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने छह लड़कियां अचानक गहराई में चली गईं. यमुना में उतरकर नहाने से पहले इन सभी लड़कियों ने मोबाइल से रील भी बनवाई थी. बताया जा रहा है कि यमुना में उतरकर नहाते समय सभी बच्चियों आगे बढ़ीं. कदम आगे बढ़ाते ही उनका पैर गड्ढे में चला गया. गड्ढे में सभी बच्चियां नीचे चली गईं. इनमें से चार की डूबने से मौत हो गई जबकि दो को गंभीर हालत में इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. आगरा डीएम ने बताया है कि राहत कोष से प्रत्येक मृतक बच्ची के परिजन को चार-चार लाख रुपए दिए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें...

ये है बच्चियों की मौत से पहले की आखिरी तस्वीर

 

मृतक लड़कियों की उम्र 10 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है. ये बच्चियां नगला स्वामी की निवासी थीं और दो वे आगरा के रामी नगला में अपने रिश्तेदारों से मिलने आई थीं. सभी का संबंध एक ही परिवार से है. 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लड़कियां नदी में नहाने उतरी थीं, लेकिन गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण एक-एक कर सभी डूबने लगीं. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सिकंदरा थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक चार की मौत हो चुकी थी.

घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. उत्तर प्रदेश सरकार ने राहत कोष से मृतक बच्चियों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए देने का ऐलान किया है. आगरा के डीएम अरविंद बल्लप्पा बंगारी और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और मृतक परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया. प्रशासन की ओर से शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.