UP Election Voting Percentage 2024 News : शाम 5 बजे तक यूपी की 13 सीटों पर 56.65 % वोटिंग, खारी सबसे आगे

UP Election Voting Percentage 2024 News : उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर शाम 5 बजे तक 56.65 % मतदान हुआ है. शाहजहांपुर में 51.52, खीरी - 62.75, धौरहरा - 62.72, सीतापुर - 60.90, हरदोई - 55.73, मिश्रिख - 54.37, उन्नाव - 53.97, फर्रुखाबाद - 56.93, इटावा - 54.35, कानपुर - 50.91, कन्नौज - 59.05, अकबरपुर - 56.22 और बहराइच में 55.97 फीसदी मतदान हुआ है.

Lok Sabha Election

Lok Sabha Election 2024

यूपी तक

13 May 2024 (अपडेटेड: 13 May 2024, 05:57 PM)

follow google news

UP Lok Sabha Election Voting Percentage 2024 News : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 7 चरणों में मतदान होना है, जिनमें से तीन फेज में वोटिंग हो चुकी है. चौथे चरण के लिए आज यानी 13 मई  को 13 सीटों पर मतदान जारी है. आज जिन 13 सीटों पर आगामी सोमवार को मतदान जारी है, उनमें शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कानपुर, कन्नौज, अकबरपुर और बहराइच शामिल हैं. चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर 130 प्रत्याशी मैदान में हैं.

यह भी पढ़ें...

शाम 5 बजे तक इतना हुआ मतदान

उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर शाम 5 बजे तक 56.65 % मतदान हुआ है. शाहजहांपुर में 51.52, खीरी - 62.75, धौरहरा - 62.72, सीतापुर - 60.90, हरदोई - 55.73, मिश्रिख - 54.37, उन्नाव - 53.97, फर्रुखाबाद - 56.93, इटावा - 54.35, कानपुर - 50.91, कन्नौज - 59.05, अकबरपुर - 56.22 और बहराइच में 55.97 फीसदी मतदान हुआ है.


इस चरण में अखिलेश की साख दांव पर

आपको बता दें कि चौथे चरण में यूपी के 13 सीटों पर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक लगाई है. चौथे चरण की हॉट सीट मानी जा रही कन्नौज  से सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद चुनावी मैदान में हैं. 10 मई को इंडिया गठबंधन के दो बड़े नेता अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने कन्नौज और कानपुर में संयुक्त जनसभा की और इंडिया गठबंधन को वोट देने की अपील की थी. कन्नौज में अखिलेश यादव की बेटी आदिति यादव भी अपने पिता के लिए वोट मांग रही थीं. उधर बीजेपी ने भी अपना पूरा दम-खम लगा दिया है. दोनों राजनीतिक पार्टियों ने एक दूसरे पर काफी आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं.