Ujjwal Raman Singh Congress Allahabad Election Result 2024: इलाहाबाद से कांग्रेस के उज्जवल रमन सिंह जीते, इतना रहा वोटों का अंतर

Allahabad Neeraj Tripathi BJP Allahabad Uttar Pradesh Lok Sabha election result 2024: इलाहाबाद लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब सामने आ चुके हैं. कांग्रेस के प्रत्याशी उज्जवल प्रताप सिंह ने भाजपा के नीरज त्रिपाठी पर बड़ी जीत दर्ज की है. 2019 में BJP से रीता बहुगुणा जोशी ने इस सीट पर सपा के राजेंद्र सिंह पटेल को शिकस्त दी थी.

Picture Neeraj Tripathi & Ujjawal Raman Singh

यूपी तक

04 Jun 2024 (अपडेटेड: 05 Jun 2024, 01:22 PM)

follow google news

Allahabad Neeraj Tripathi BJP Allahabad Uttar Pradesh Lok Sabha election result 2024: इलाहाबाद में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं. इलाहाबाद सीट से काँग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमन सिंह ने भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को 58 हजार वोटों के अंतर से हरा दिया है. आपको बता दें कि इस लोकसभा सीट पर 2019 के चुनाव में BJP रीता बहुगुणा जोशी ने इस सीट पर सपा के राजेंद्र सिंह पटेल को हराया था.

यह भी पढ़ें...

 

पार्टी कैंडिडेट वोट
काँग्रेस उज्ज्वल रमन सिंह 4,62,145
भाजपा नीरज त्रिपाठी 4,03,350
बसपा  रमेश कुमार पटेल 49,144
बहुमत    58,795

 

 

 

कैसे थे 2019 के चुनावी नतीजे?

 

2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा से रीता बहुगुणा जोशी ने सपा के राजेंद्र सिंह पटेल को करीब 1 लाख 80 हज़ार वोटों के अंतर से हराया था.  रीता बहुगुणा जोशी को 494,454  वोट मिले थे, जबकि राजेंद्र सिंह पटेल को  3,10,179वोट  मिले थे. हालांकि 2014 में यहां से भाजपा के श्यामा चरण गुप्ता  ने सपा के कुंवर रेवती रमण सिंह को हरा दिया था. तब  श्यामा चरण गुप्ता 3 ,13, 722को वोट और रेवती रमण सिंह  को 2,51,763 वोट मिले थे.

    follow whatsapp