Ram Bhual Nishad BJP Sultanpur Election Result 2024: सुल्तानपुर से सपा के राम भुआल निषाद जीते, दूसरे स्थान पर रहीं मेनका गांधी

Sultanpur Ram Bhual Nishad Sultanpur Uttar Pradesh Lok Sabha election result 2024: सुल्तानपुर लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब सामने आ चुके हैं. सपा के राम भुआल निषाद ने भाजपा की मेनका गांधी के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज किया है. 2019 में बीजेपी से मेनका गांधी ने इस सीट पर बसपा नेता चन्द्र भद्र सिंह को शिकस्त दी थी.

Picture Menka Gandhi & Ram Bhual Nishad

यूपी तक

05 Jun 2024 (अपडेटेड: 09 Jul 2024, 08:30 PM)

follow google news

Sultanpur Ram Bhual Nishad Sultanpur Uttar Pradesh Lok Sabha election result 2024: सुल्तानपुर में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं. सुल्तानपुर सीट से सपा के राम भुआल निषाद ने भाजपा की मेनका गांधी के साथ कांटे की टक्कर के बीच राम भुआल निषाद ने मेनका गांधी को 43 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दे दिया है. आपको बता दें कि इस लोकसभा सीट पर 2019 के चुनाव में मेनका गांधी ने चन्द्र भद्र सिंह को हराया था. 
 

यह भी पढ़ें...

 

 

Sultanpur Lok Sabha Election 2024 Result

 

पार्टी कैंडिडेट वोट
सपा राम भुआल निषाद 4,44,330
भाजपा मेनका गांधी 4,01,156
बसपा उदय राज वर्मा 1,63,025
बहुमत    43,174

 

कैसे थे 2019 के चुनावी नतीजे?

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की  मेनका गांधी ने बसपा के चन्द्र भद्र सिंह को 15 हजार के करीब वोटों के अंतर से हराया था. मेनका गांधी को 4,59,196 वोट मिले थे, जबकि चन्द्र भद्र सिंह को 4,44,670 वोट मिले थे. हालांकि 2014 में यहां से भाजपा के वरुण गांधी ने बसपा के पवन पाण्डेय को हरा दिया था. तब वरुण गांधी 4,10,348 को वोट और पवन पाण्डेय  को 2,31,446 वोट मिले थे.

 

    follow whatsapp