IAS टॉप करने वाली प्रयागराज की शक्ति दुबे की मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे

यूपी तक

27 Apr 2025 (अपडेटेड: 27 Apr 2025, 09:52 AM)

प्रयागराज की शक्ति दुबे ने IAS परीक्षा में टॉप किया था. उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में इतिहास रचते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया था. अब UPSC ने शक्ति दुबे की मार्कशीट और नंबर जारी किए हैं, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे.

Shakti Dubey, IAS Topper Shakti Dubey, UPSC Topper Shakti Dubey, upsc topper shakti dubey marksheet,  IAS Topper Shakti Dubey marksheet, Shakti Dubey marksheet, upsc, ias, up news

Shakti Dubey

Google CTA

UP News: सिविल सेवा परीक्षा में प्रथम स्थान पाकर शक्ति दुबे ने इतिहास रच दिया है. यूपीएएसी टॉप करने वाली शक्ति दुबे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं. उन्होंने आईएएस अधिकारी बनने का सपना सोचा था. मगर शायद ही उन्होंने कभी ये सोचा होगा कि देश की सबसे प्रतिष्ठ परीक्षा में वह टॉप करेंगी. अब उनकी सफलता की कहानी भी सामने आने लगी है. इसी बीच संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से टॉपर शक्ति दुबे की मार्कशीट जारी की गई है.

यह भी पढ़ें...

शक्ति दुबे के नंबर देख चौंक जाएंगे आप

बता दें कि शक्ति दुबे को सिविल सेवा परीक्षा में 51.5 प्रतिशत मिले हैं. शक्ति दुबे को कुल 1043 नंबर मिले. शक्ति दुबे को लिखित एग्जाम में 843 नंबर और इंटरव्यू में 200 नंबर मिले. 

नाम कितने प्रतिशत नंबर मिले लिखित परीक्षा इंटरव्यू कुल नंबर
शक्ति दुबे 51.5 प्रतिशत 843 200 1043

आपको बता दें कि आईएएस की मैरिट 2025 नंबरों से तय होती है. इसमें लिखित और मुख्य परीक्षा 1750 नंबर की होती है तो दूसरी तरफ इंटरव्यू 275 नंबरों का होता है. शक्ति दुबे को 2025 में से 1043 नंबर मिले हैं और उन्होंने परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. 

चहल एकेडमी ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर शक्ति दुबे का एक मॉक इंटरव्यू जारी किया है. इस इंटरव्यू में शक्ति दुबे ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा प्रयागराज में पूरी की. साथ ही, उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद, उन्होंने 2018 में बीएचयू से बायोकेमिस्ट्री में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की. शक्ति दुबे ने यह भी बताया कि वह 2018 से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थीं और उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध चुने थे.