UP Weather: उत्तर प्रदेश में कल 14 सितंबर को भारी बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. मौसम के इस बदले हुए मिजाज के चलते राज्य में कल भारी बारिश को लेकर कोई भी चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है.IMD के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे दिन के समय उमस और गर्मी बढ़ जाएगी.
ADVERTISEMENT
कैसा रहेगा 14 सितंबर का मौसम
मौसम विभाग की नए अपडेट के मुताबिक, 14 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर गरज और चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है.
पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कल कई इलाकों में मौसम बिल्कुल सामान्य रहेगा. राज्य के इस भाग में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.
पश्चिमी यूपी में यहां बरसेंगे बादल
14 सितंबर को पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है. जिन जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं, उनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, सम्भल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर और आगरा का नाम शामिल है.
अवध और कानपुर मंडल का हाल
मध्य उत्तर प्रदेश यानी अवध और कानपुर मंडल के कई हिस्सों में भी गरज और चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार कल लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या और फतेहपुर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.
बुंदेलखंड क्षेत्र में भी हल्की बारिश
बुंदेलखंड इलाके के लोगों को भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश की फुहारें देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक कल इस क्षेत्र के जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.
पूर्वांचल के इन जिलों में बारिश
पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कल कई जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं. पूर्वांचल के बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, अम्बेडकर नगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशाम्बी, संत रविदास नगर, वाराणसी, चन्दौली, मिर्जापुर और सोनभद्र जिलों में हल्की बारिश होने के पूरे आसार हैं.
मौसम विभाग की कोई चेतावनी नहीं
कल 14 सितंबर के लिए राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी हिस्से के लिए कोई अलर्ट या विशेष चेतावनी जारी नहीं की है. पश्चिमी और पूर्वी यूपी के किसी भी जिले में भारी बारिश या खराब मौसम को लेकर कोई भी खतरा नहीं है.
ADVERTISEMENT











