UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. आज14 सितंबर को यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के द्वारा जारी नए अपडेट के अनुसार आज आसमान से हल्की बारिश की फुहारें लोगों को राहत देंगी, तो वहीं दिन के समय तापमान बढ़ने से उमस भरी गर्मी का भी एहसास होगा. IMD के मुताबिक, आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य में आज के लिए कोई भी अलर्ट या विशेष चेतावनी जारी नहीं की है.
ADVERTISEMENT
पूर्वी और पश्चिमी यूपी का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर गरज और चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने के आसार है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम का हाल बिल्कुल ऐसा ही रहने वाला है और वहां भी छिटपुट स्थानों पर बारिश हो सकती है. इन दोनों ही क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने कोई भी अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की है. आज राज्य में मौसम सुहावना और सामान्य बना रहने वाला है.
आज इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिमी और रुहेलखंड क्षेत्र के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, सम्भल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर और आगरा में हल्की बारिश हो सकती है.
मध्य यूपी के लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या और फतेहपुर में भी बौछारें पड़ने की उम्मीद है.
बुंदेलखंड के जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट में आज हल्की बारिश होगी.
पूर्वी यूपी के बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, अम्बेडकर नगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशाम्बी, संत रविदास नगर, वाराणसी, चन्दौली, मिर्जापुर और सोनभद्र जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.
अगले दो दिनों में बढ़ेगी गर्मी
बारिश के बावजूद लोगों को उमस और गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिलेगी. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों के भीतर राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद आने वाले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. हालांकि, इन तीन दिनों के बीतने के बाद अधिकतम तापमान एक बार फिर से 2 से 3 डिग्री तक बढ़ जाएगा.
ADVERTISEMENT











