2024 की यादें: 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शुभम ने किया टॉप, इसकी मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे

यूपी तक

30 Dec 2024 (अपडेटेड: 30 Dec 2024, 01:46 PM)

यूपी बोर्ड के वो छात्र, जिनकी बोर्ड परीक्षाएं अब कुछ ही महीनों में शुरू होंगी. इस महत्वपूर्ण समय में अगर आपको प्रेरणा की जरूरत है, तो पिछले साल के प्रदेश टॉपर शुभम वर्मा की सफलता से सीख ले सकते हैं.

Shubham Verma

Shubham Verma

Google CTA

UP Board Result 2024 Topper: साल 2024 अपनी आखिरी दहलीज पर है और 2025 की दस्तक बस कुछ ही घंटों में होने वाली है. नए साल के स्वागत के साथ ही कई छात्र परीक्षा की तैयारियों में जुटे हुए हैं. खासतौर पर यूपी बोर्ड के वो छात्र, जिनकी बोर्ड परीक्षाएं अब कुछ ही महीनों में शुरू होंगी. इस महत्वपूर्ण समय में अगर आपको प्रेरणा की जरूरत है, तो पिछले साल के प्रदेश टॉपर शुभम वर्मा की सफलता से सीख ले सकते हैं. शुभम ने 2024 के यूपी बोर्ड एग्जाम में वो कर दिखाया था, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. उन्होंने 97.80% के साथ 500 में से 489 अंक प्राप्त किए थे. शुभम की मेहनत और सफलता यह दिखाती है कि सही दिशा और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें...

कौन हैं शुभम वर्मा?

 

आपको बता दें कि शुभम वर्मा मूल रूप से यूपी के सीतापुर जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने सीतापुर के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद से पढ़ाई की थी. शुभम ने तब यूपी Tak से बातचीत में बताया था कि इस सफलता को हासिल करने के लिए उन्होंने रोजाना 10 घंटे पढ़ाई की थी. शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने टीचर्स और पेरेंट्स को दिया था. 

 

 

देखें शुभम की मार्कशीट 

अगर आपको भी एग्जाम में अच्छे अंक लाने हैं तो करें ये काम

यूपी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना हर छात्र का सपना होता है. इसके लिए सही योजना और मेहनत की जरूरत होती है.  यहां कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए जा रहे हैं, जो आपकी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं: