कानपुर के ALIMCO में निकली वैकेंसी, IT कंसल्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर समेत इन पदों पर होगी भर्ती

निष्ठा ब्रत

01 May 2025 (अपडेटेड: 01 May 2025, 07:59 PM)

ALIMCO Recruitment 2025: आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ALIMCO) ने अनुबंध आधार पर विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है. पदों में IT कंसल्टेंट, AI एक्सपर्ट, UI/UX डेवलपर, अकाउंटेंट, रिसेप्शनिस्ट आदि शामिल हैं. आवेदन 1 मई 2025 से 30 मई 2025 तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं.

UP Tak
Google CTA

ALIMCO Recruitment 2025: आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ALIMCO) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. ये नियुक्तियां पूरी तरह से अनुबंध आधार पर दो साल के लिए की जाएंगी, जिन्हें संगठन की आवश्यकता और प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है. चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मुख्य रूप से ALIMCO के मुख्यालय कानपुर या राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में की जाएगी. आवेदन की आखिरी तारीख 30 मई है.

यह भी पढ़ें...

क्या है ALIMCO?

बता दें कि ALIMCO दिव्यांग लोगों के लिए सशक्तिकरण के कृत्रिम अंग व उपकरण बनाता है. यह कंपनी भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय के अधीन काम करती है. इस बार ALIMCO ने तकनीकी, प्रबंधन और सहायता से जुड़े पदों के लिए आवेदन मांगे हैं.

किन पदों पर होगी भर्ती? 

IT कंसल्टेंट – टेक्निकल (Java, PHP, Server Admin, CMS, Database)
पदों की संख्या: 2
वर्ग: 1 अनारक्षित (UR), 1 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
वेतन: ₹1,05,000 प्रतिमाह

AI एक्सपर्ट – (मिशन AI फॉर डिसेबिलिटी एम्पावरमेंट)
पदों की संख्या: 1
वर्ग: अनारक्षित (UR)
वेतन: ₹1,80,000 प्रतिमाह

UI/UX डेवलपर – (मिशन AI फॉर डिसेबिलिटी एम्पावरमेंट)
पदों की संख्या: 1
वर्ग: अनुसूचित जाति (SC)
वेतन: ₹1,05,000 प्रतिमाह

AI एक्सेसिबिलिटी कंसल्टेंट – (मिशन AI फॉर डिसेबिलिटी एम्पावरमेंट)
पदों की संख्या: 1
वर्ग: अनारक्षित (UR)
वेतन: ₹1,05,000 प्रतिमाह

असिस्टेंट मैनेजर (प्लास्टिक)
पदों की संख्या: 1
वर्ग: अनुसूचित जाति (SC)
वेतन: ₹75,000 प्रतिमाह

यंग प्रोफेशनल (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)
पदों की संख्या: 2
वर्ग: 1 अनारक्षित (UR), 1 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
वेतन: ₹30,000 प्रतिमाह

QC असिस्टेंट (मैकेनिकल)
पदों की संख्या: 1
वर्ग: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
वेतन: ₹30,000 प्रतिमाह

अकाउंटेंट
पदों की संख्या: 1
वर्ग: अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
वेतन: ₹35,000 प्रतिमाह

रिसेप्शनिस्ट
पदों की संख्या: 2
वर्ग: अनारक्षित (UR)
वेतन: ₹30,000 प्रतिमाह

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवारों को ALIMCO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें:
https://erp.alimco.in/sap/bc/webdynpro/sap/zhrap_erecuritment

आवेदन शुरू होने की तारीख: 1 मई 2025, सुबह 11:30 बजे
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 मई 2025

अन्य महत्वपूर्ण बातें

सभी पद कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होंगे.
किसी भी तरह की सूचना के लिए ALIMCO की वेबसाइट www.alimco.in पर विज़िट करते रहें.
उम्मीदवारों को कोई अलग ईमेल या पत्र नहीं भेजा जाएगा.