SBI Recruitment 2025: SBI में 2964 पदों के लिए निकली भर्तियां, 48,480 है बेसिक सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

निष्ठा ब्रत

23 Jun 2025 (अपडेटेड: 23 Jun 2025, 07:03 AM)

एसबीआई ने 2025 के लिए सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2964 पदों पर भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू की है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को ₹48,480 बेसिक सैलरी के साथ अन्य भत्ते मिलेंगे.

SBI Recruitment 2025

SBI Recruitment 2025

Google CTA

SBI Recruitment 2025:अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और सरकारी बैंक में काम करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है.आपको बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ‘सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO)’ के 2964 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू की है. पहले जो योग्य उम्मीदवार किसी कारण इसके लिए अप्लाई नहीं कर पाए थे, वे अब 29 जून, 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन प्रक्रिया केवल SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर ऑनलाइन दी गई लिंक से पूरी की जा सकती है. फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार 15 जुलाई, 2025 तक फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएट) होना जरूरी है. इसके साथ ही, मेडिकल, इंजीनियरिंग (B.E./B.Tech), चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या कॉस्ट अकाउंटेंट (ICWA) जैसी प्रोफेशनल डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी इस पद के लिए पात्र माने जाएंगे. बता दें कि शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ अभ्यर्थी के पास किसी संगठित क्षेत्र में न्यूनतम दो वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए, जो इस पद के लिए जरूरी शर्त है.

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती के तहत चयनित सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) को Rs.48,480 का प्रारंभिक बेसिक सैलरी मिलेगी. इसके अलावा उन्हें महंगाई अलाउंस (DA), आवास किराया अलाउंस (HRA), विशेष अलाउंसऔर अन्य लाभ भी दिए जाएंगे. इसके अलावा समय-समय पर पदोन्नति और सेवा अवधि के अनुसार सैलरी में ग्रोथ भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जाती है. कुल मिलाकर यह एक आकर्षक पे-पैकेज है जो बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है.

क्या है ऐज लिमिट और कितनी है अप्लीकेशन फीस?

एसबीआई सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऐज 21 साल और अधिकतम ऐज 30 साल तय की गई है. आयु की गणना आवेदन की लास्ट डेट के अनुसार की जाएगी. वहीं, आरक्षित वर्गों जैसे SC, ST, OBC और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. 

आपको बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया में सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को Rs.750 का आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी (PwBD) के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए किया जा सकता है.

जान लें क्या हैं वैकेंसी डिटेल्स

SBI सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती 2025 के तहत देशभर के विभिन्न राज्यों में कुल 2964 पदों पर हायरिंग की जाएगी. इनमें से 2600 पद नियमित श्रेणी के लिए आरक्षित हैं, जबकि 364 पद बैकलॉग यानी पहले से खाली चल रही श्रेणियों के अंतर्गत शामिल किए गए हैं. सभी हायरिंग राज्यवार और सर्किलवार जरूरतों के आधार पर की जाएंगी. 

ऐसे करें अप्लाई

SBI की वेबसाइट sbi.co.in पर लॉगिन करें

‘Careers’ सेक्शन में जाकर CBO आवेदन लिंक चुनें

“New Registration” पर क्लिक करें

अपनी जानकारी भरें, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करें

फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें

अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर रखें

ये भी पढ़ें: SGPGI Recruitment 2025: लखनऊ के SGPGI में आईं 1400+ भर्तियां, इन-इन पदों के लिए मांगे आवेदन, सब कुछ जानें