RSSB ने ग्राम विकास अधिकारी के पद पर निकाली 850 भर्तियां, सिर्फ ये ही लोग कर पाएंगे अप्लाई
Rajasthan VDO Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी के 850 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 19 जून से 18 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan VDO Recruitment
Rajasthan VDO Recruitment: जो युवा लंबे समय से सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer) के पदों पर 850 भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत इच्छुक उम्मीदवार कल से (19 जून, 2025) से अप्लाई कर सकेंगे. बता दें कि यह उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जो राज्य में सरकारी सेवा में कार्य करने की इच्छा रखते हैं. इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई, 2025 तक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.