इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स और डिप्लोमा धारकों के लिए DRDO में अप्रेंटिस का मौका, हर महीने मिलेगा ₹8000-9000 स्टाइपेंड
DRDO Apprentice Recruitment 2025:DRDO की CHESS, हैदराबाद ने ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 14 जून 2025 से 21 दिन के भीतर ईमेल द्वारा आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से पहले NATS पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है.
ADVERTISEMENT

DRDO Apprentice Recruitment 2025
DRDO-CHESS Apprenticeship News: जो भी युवा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में अप्रेंटिस करना चाहते हैं, उनके लिए एक खास मौका सामने आया है. आपको बता दें कि DRDO ने सेंटर फॉर हाई एनर्जी सिस्टम्स एंड साइंसेज (CHESS) के तहत विभिन्न विभागों में ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 25 पदों पर अप्रेंटिस के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. खबर में आगे जानिए किन-किन पदों पर DRDO में अप्रेंटिस करने का मौका है. यह भी जानिए कि अप्रेंटिस के साथ कितना मंथली स्टाइपेंड मिलेगा.