लेटेस्ट न्यूज़

AIIMS गोरखपुर में फैकल्टी के 50 पदों पर निकली भर्ती, प्रोफेसर बनने के लिए तुरंत करें आवेदन

AIIMS Gorakhpur Recruitment 2025: AIIMS गोरखपुर ने फैकल्टी ग्रुप-A पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. प्रोफेसर से लेकर असिस्टेंट प्रोफेसर तक कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी. आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून 2025 है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

AIIMS Gorakhpur Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), गोरखपुर ने विभिन्न विभागों में फैकल्टी ग्रुप-‘A’ पदों की भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी की है. यह भर्ती सीधी नियुक्ति (Direct Recruitment), प्रतिनियुक्ति (Deputation) और संविदा (Contractual Basis) के आधार पर की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.