ग्रेजुएट युवाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक में 5138 अप्रेंटिस पदों पर निकली बंपर भर्ती, 8 फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

पंजाब नेशनल बैंक ने अप्रेंटिस पदों पर 5138 वैकेंसी निकाली है. ऑनलाइन आवेदन 8 फरवरी 2026 से शुरू होंगे और लास्ट डेट 24 फरवरी 2026 है.

यूपी तक

• 11:51 AM • 08 Feb 2026

follow google news

PNB Recruitment 2026: कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद हर युवा की चाहत होती है कि उसे करियर की अच्छी शुरुआत के लिए कोई भरोसेमंद अवसर मिले. अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है. पीएनबी ने अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत देशभर में 5138 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू होगी. 

यह भी पढ़ें...

जानें भर्ती से जुड़ी डिटेल्स 

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 24 फरवरी 2026 तय की गई है. सिलेक्शन प्रोसेस के तहत उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लोकल लैंग्वेज टेस्ट और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा. लिखित परीक्षा संभावित रूप से 1 मार्च 2026 को हो सकती है.

चयनित उम्मीदवारों को 1 साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी. स्टाइपेंड की बात करें तो ग्रामीण, सेमी-अर्बन और अर्बन क्षेत्रों के लिए 12300 रुपय प्रति माह, जबकि मेट्रो शहरों में 15000 रुपय प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा. 

शैक्षणिक योग्यता और ऐज लिमिट 

पीएनबी अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है. ग्रेजुएशन का रिजल्ट 31 दिसंबर 2025 से पहले घोषित हो चुका होना चाहिए. 

इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम ऐज 20 साल और अधिकतम ऐज 28 साल होनी चाहिए. ऐज की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. यानी उम्मीदवार की डेट ऑफ बर्थ 2 जनवरी 1998 से पहले और 1 जनवरी 2006 के बाद की नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार ऐज में छूट दी जाएगी, SC/ST को 5 साल, OBC (नॉन-क्रीमीलेयर) को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी. इसके अलावा, उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने में दक्ष होना जरूरी है, जहां से वह आवेदन कर रहा है.

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार तय  किया गया है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 708 रुपय शुल्क देना होगा, जबकि SC/ST/PwBD और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 236 रुपय रखा गया है. अन्य कैटेगरी के लिए शुल्क 944 रुपय तक तय है.

कैसे करें आवेदन

सबसे पहले पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाएं. 

होमपेज पर “Employment Opportunities” सेक्शन पर क्लिक करें. 

यहां “PNB Apprentice Program 2025-26” के लिंक को खोलें. 

आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें. 

नाम, जन्मतिथि, पता, कैटेगरी और एजुकेशनल डिटेल्स सही-सही दर्ज करें. 

पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र और PwBD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) निर्धारित साइज में अपलोड करें. 

अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें. 

आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें: PGT टीचर के 1672 पदों पर निकली भर्ती, 1.51 लाख तक मिलेगी मंथली सैलरी, फटाफट करें अप्लाई