कॉपरेटिव बैंक में इंजीनियर से लेकर मैनेजर तक के पदों पर निकली बड़ी भर्ती, यूपी को लोगों को मिलेगा ये खास फायदा

UPCISB Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड ने संयुक्त सहकारी बैंकिंग और तकनीकी सेवा परीक्षा 2026 के तहत 116 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें मैनेजर, क्लर्क, टाइपिस्ट और सिविल इंजीनियर जैसे पद शामिल हैं.

यूपी तक

• 01:02 PM • 29 Mar 2026

follow google news

UPCISB Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सोच रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. यह खबर उन लोगों के लिए और भी ज्यादा खास है जो उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे हैं. बता दें कि यूपी में कॉपरेटिव बैंकों में कई पदों पर भर्ती शुरू होने वाली है. उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड ने संयुक्त कॉपरेटिव बैंकिंग और तकनीकी सेवा परीक्षा (विशेष भर्ती)-2026 के तहत कई पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती में मैनेजर से लेकर टाइपिस्ट, सहायक और सिविल इंजीनियर जैसे 116 अहम पदों पर नियुक्ति की जाएगी. आगे खबर में जानिए इस भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी.

यह भी पढ़ें...

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती में जिला कॉपरेटिव बैंकों और उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ में कई अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें मैनेजर, जूनियर मैनेजर, सहायक/कैशियर, सहायक/टाइपिस्ट और सिविल इंजीनियर जैसे पद शामिल हैं और टोटल 116 पद भरे जाएंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.

ये लोग करें अप्लाई

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है. जो भी उम्मीदवार मैनेजर या जूनियर मैनेजर के पद के लिए अप्लाई करने की योजना बना रहे हैं, उनके पास बीकॉम, इकोनॉमिक्स, मैथ्स, या स्टेटिस्टिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा ग्रेजुएशन में मिनिमम 55% मार्क्स और कंप्यूटर का ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है. वहीं जिन अभ्यर्थियों के पास बीटेक/बीई (सीएस/आईटी), बीसीए, एमसीए या बैंकिंग, फाइनेंस और एचआर में बीबीए/एमबीए की डिग्री है वे भी आवेदन कर सकते हैं.

सहायक/कैशियर (क्लर्क) के पद की बात करें तो इसमें अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और साथ ही ग्रेजुएशन में 55% मार्क्स होना भी ज़रूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास कंप्यूटर का CCC सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है.

असिस्टेंट/टाइपिस्ट के पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा हिन्दी टाइपिंग में 30 वर्ड प्रति मिनट और इंग्लिश टाइपिंग में 40 वर्ड प्रति मिनट होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास कंप्यूटर का CCC सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. वहीं सहायक अभियंता (सिविल) पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक या बीई की डिग्री होनी चाहिए.

इस उम्र के लोग ही कर सकेंगे अप्लाई

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम ऐज 21 साल तय की गई है. इसका मतलब है कि अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2005 या उसके बाद हुआ होना चाहिए. वहीं अगर मैक्सिमम ऐज लिमिट की बात करें तो वह 40 साल तय की गई है, जिसके अनुसार उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 1986 या उससे पहले का होना चाहिए.

बता दें कि इस भर्ती में दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम ऐज लिमिट 55 साल रखी गई है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), राज्य सरकार के कर्मचारी और कुशल खिलाड़ियों को अधिकतम ऐज लिमिट में 5 साल की छूट दी जाएगी.

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक भर्ती में अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा करना होगा. बता दें कि ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 500 रुपये रखा गया है जबकि एससी वर्ग के उम्मीदवारों को सिर्फ 250 रुपये शुल्क ही जमा करना होगा. इसके अलावा दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह निशुल्क रखा गया है.

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह शुल्क एक ही चरण की परीक्षा के लिए है. अगर यह परीक्षा दो चरणों (प्रीलिम्स और मैन्स) में आयोजित की जाती है तो दोनों चरणों के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क भरना होगा.

यह भी पढ़ें: सरकारी बैंक में नौकरी का मौका! बैंक ऑफ बड़ौदा ने कई पदों पर निकाली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई