DU Shivaji College Recruitment 2026: अप्रैल का महीना नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक बढ़ियां खबर लेकर आया है. डीयू के कॉलेज में नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए ये खबर बेहद खास होनी वाली है. आपको बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत लाइब्रेरियन, जूनियर असिस्टेंट समेत कई और पदों पर भर्ती की जाएगी. यह भर्ती और भी ज्यादा खास इसलिए है क्युंकि कॉलेज ने पहले 26 मार्च आवेदन की लास्ट डेट तय की थी लेकिन अब इसे बढ़ा कर 4 अप्रैल कर दिया है. ये उन सभी उम्मीदवारों के लिए गोल्डन चांस है जो इस नॉन टीचिंग भर्ती में अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं. उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि बिना देर करे फटाफट अप्लाई कर लें.
ADVERTISEMENT
इन पदों पर होगी भर्ती
डीयू की इस भर्ती के तहत कई महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती प्रक्रिया में डायरेक्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन के 1 पद, लाइब्रेरियन के 1 पद, सीनियर असिस्टेंट के 1 पद और सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट के पद शामिल किए गए हैं.
इसके अलावा लैबोरेटरी असिस्टेंट के 2 पद, जूनियर असिस्टेंट के 4 पद, लाइब्रेरी अटेंडेंट के 3 पद और लैबोरेट्री अटेंडेंट के 7 पदों को भी भरा जाएगा. कुल मिलाकर इस भर्ती के तहत 20 पदों पर भर्ती की जाएगी.
क्या होनी चाहिए योग्यता?
डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन के पद पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से फिजिकल एजुकेशन या स्पोर्ट्स साइंस में कम से कम 55%मार्क्स के साथ मास्टर्स की डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार ने इंटर यूनिवर्सिटी या इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी का प्रेजेंट भी किया हो. इसके अलावा NET परीक्षा पास होना भी जरूरी है.
लाइब्रेरियन के पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास लाइब्रेरी साइंस, इंफॉर्मेशन साइंस या डॉक्यूमेंटेशन साइंस में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही NET परीक्षा पास होना जरूरी है.
सीनियर असिस्टेंट के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है. साथ ही असिस्टेंट या इसी स्तर के पद पर कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए. वहीं सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट के पद के लिए उम्मीदवार के पास लाइब्रेरी साइंस या इंफॉर्मेशन साइंस में मास्टर्स डिग्री होना जरूरी है. इसके आलावा लैबोरेटरी असिस्टेंट के लिए बैचलर डिग्री के साथ कम से कम 2 साल का काम का अनुभव होना चाहिए.
जूनियर असिस्टेंट के पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएशन पूरा होना जरूरी है. साथ ही अंग्रेजी टाइपिंग 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए.
लाइब्रेरी अटेंडेंट के पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं (10+2) पास होना जरूरी है. साथ ही लाइब्रेरी साइंस का सर्टिफिकेट कोर्स किया होना चाहिए. इसके अलावा लैबोरेट्री अटेंडेंट के पद पर अप्लाई करने के लिए लिए उम्मीदवार का 12वीं साइंस से पास होना चाहिए. या फिर 10वीं साइंस विषय के साथ पास उम्मीदवार, जिनके पास लैब टेक्नोलॉजी में सर्टिफिकेट या ITI है, वे भी आवेदन कर सकते हैं.
कितनी मिलेगी सैलरी?
बता दें कि चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 18000 रुपये से लेकर 182400 रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी. वहीं अगर ऐज लिमिट की बात करें तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम ऐज पद के अनुसार 32 से 35 साल तय की गई है.
कितनी लगेगी एप्लीकेशन फीस?
इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं ओबीसी (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 800 रुपये रखा गया है. इसके अलावा एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये जमा करने होंगे.
कैसे करें अप्लाई?
इस भर्ती में अप्लाई करने लिए सबसे पहले शिवाजी कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट rec.uod.ac पर जाएं.
इस बाद अपनी एक्टिव ईमेल आईडी के साथ अपना फोन नंबर डालकर लॉगिन करें.
ये होने के बाद पोर्टल पर फिर एक बार लॉगिन करें और अपनी पूरी पर्सनल इनफार्मेशन डालें.
अपना फोटोग्राफ, हस्ताक्षर स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें.
लास्ट में आवेदन शुल्क भरें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
ADVERTISEMENT









