लेटेस्ट न्यूज़

कॉपरेटिव बैंक में इंजीनियर से लेकर मैनेजर तक के पदों पर निकली बड़ी भर्ती, यूपी को लोगों को मिलेगा ये खास फायदा

UPCISB Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड ने संयुक्त सहकारी बैंकिंग और तकनीकी सेवा परीक्षा 2026 के तहत 116 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें मैनेजर, क्लर्क, टाइपिस्ट और सिविल इंजीनियर जैसे पद शामिल हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UPCISB Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सोच रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. यह खबर उन लोगों के लिए और भी ज्यादा खास है जो उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे हैं. बता दें कि यूपी में कॉपरेटिव बैंकों में कई पदों पर भर्ती शुरू होने वाली है. उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड ने संयुक्त कॉपरेटिव बैंकिंग और तकनीकी सेवा परीक्षा (विशेष भर्ती)-2026 के तहत कई पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती में मैनेजर से लेकर टाइपिस्ट, सहायक और सिविल इंजीनियर जैसे 116 अहम पदों पर नियुक्ति की जाएगी. आगे खबर में जानिए इस भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी.